MVA धारा 131: रक्षक रहित रेल समतल क्रासिग पर कतिपय पूर्वावधानियां बरतने का ड्राइवर का कर्तव्य

मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 8: यातायात का नियंत्रण

अन्य भाषाओं में भी: English

131. रक्षक रहित रेल समतल क्रासिग पर कतिपय पूर्वावधानियां बरतने का ड्राइवर का कर्तव्य––मोटर यान का प्रत्येक ड्राइवर किसी रक्षक रहित रेल समतल क्रासिग पर पहुंचने पर यान को रोक देगा और यान का ड्राइवर उस यान के कंडक्टर या क्लीनर या परिचर या किसी अन्य व्यक्ति को समतल क्रासिग तक चलवाएगा और यह सुनिश्चित कराएगा कि किसी भी दिशा से कोई गाड़ी या ट्राली आ तो नहीं रही है और तब मोटर यान को ऐसे समतल क्रासिग से पार करवाएगा, तथा जहां यान में कंडक्टर या क्लीनर या परिचर या कोई अन्य व्यक्ति उपलब्ध नहीं हो वहां यान का ड्राइवर रेल लाइन को पार करने से पूर्व यह सुनिश्चित करने के लिए यान से स्वयं उतरेगा कि किसी भी दिशा से कोई गाड़ी या ट्राली आ तो नहीं रही है ।

अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री

केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →

इस अध्याय की अन्य धाराएँ