MVA धारा 115: यानों का उपयोग निर्बंधित करने की शक्ति
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 8: यातायात का नियंत्रण
अन्य भाषाओं में भी: English
¶115. यानों का उपयोग निर्बंधित करने की शक्ति––यदि राज्य सरकार का या राज्य सरकार द्वारा इस निमित्त प्राधिकृत किसी प्राधिकारी का समाधान हो जाता है कि सार्वजनिक सुरक्षा या सुविधा की दृष्टि से या किसी सड़क या पुल के स्वरूप के कारण साधारणतया किसी विनिदिष्ट क्षेत्र में या किसी विनिदिष्ट सड़क पर मोटर यानों या किसी विनिदिष्ट वर्ग या वर्णन के मोटर यानों के चलाए जाने या ट्रेलरों के उपयोग को प्रतिषिद्ध या निर्बन्धित करना आवश्यक है तो वह, राजपत्र में अधिसूचना द्वारा, ऐसे अपवादों सहित और ऐसी शर्तों पर, जो अधिसूचना में विनिदिष्ट की जाएं, ऐसा कर सकेगा और जब ऐसा कोई प्रतिषेध या निर्बन्धन अधिरोपित किया जाता है तब वह सरकार या प्राधिकारी धारा 116 के अधीन उचित स्थानों पर समुचित यातायात चिह्न रखवाएगा या लगावाएगा :
¶परन्तु जहां इस धारा के अधीन कोई प्रतिषेध या निर्बन्धन एक मास से अधिक प्रवृत्त नहीं रहना है, वहां राजपत्र में उसकी अधिसूचना आवश्यक नहीं होगी, किन्तु ऐसे प्रतिषेध या निर्बन्धन का ऐसा स्थानीय प्रचार किया जाएगा जैसा परिस्थितियों में संभव हो ।
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →
इस अध्याय की अन्य धाराएँ
- 112. गति सीमा
- 113. भार की सीमाएं और उपयोग किए जाने के बारे में निर्बन्धन
- 114. यान तुलवाने की शक्ति
- 116. यातायात चिह्न लगवाने की शक्ति
- 117. पाकिग-स्थल और विराम स्थल
- 118. चालन विनियम
- 119. यातायात चिह्नों का अनुसण करने का कर्तव्य
- 120. बाईं ओर के नियंत्रण वाले यान
- 121. संकेत और संकेतन युक्तियां
- 122. यान को खतरनाक स्थिति में छोड़ना
- 123. रनिग बोर्ड आदि पर सवारी करना
- 124. पास या टिकट के बिना यात्रा करने का प्रतिषेध
- 125. ड्राइवर को बाधा
- 126. खड़े यान
- 127. सार्वजनिक स्थान पर परित्यक्त या अकेला छोड़े गए मोटर यानों का हटाया जाना
- 128. ड्राइवरों और पिछली सवारियों के लिए सुरक्षा उपाय
- 129. सुरक्षात्मक सिर के पहनावे का पहना जाना
- 130. अनुज्ञप्ति और रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र पेश करने का कर्तव्य
- 131. रक्षक रहित रेल समतल क्रासिग पर कतिपय पूर्वावधानियां बरतने का ड्राइवर का कर्तव्य
- 132. कुछ दशाओं में ड्राइवर का रोकने का कर्तव्य
- 133. मोटर यान के स्वामी का जानकारी देने का कर्तव्य
- 134. दुर्घटना और किसी व्यक्ति को हुई क्षति की दशा में ड्राइवर का कर्तव्य
- 134A. नेक व्यक्ति की संरक्षा
- 135. दुर्घटना के मामलों का अन्वेषण करने और मार्गस्थ सुख-सुविधाओं आदि के लिए स्कीमें बनाना
- 136. दुर्घटनाग्रस्त यान का निरीक्षण
- 136A. सड़क सुरक्षा की इलैक्ट्रानिक मानीटरी और प्रवर्तन
- 137. केंद्रीय सरकार की नियम बनाने की शक्ति
- 138. राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति