MVA धारा 129: सुरक्षात्मक सिर के पहनावे का पहना जाना
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 8: यातायात का नियंत्रण
अन्य भाषाओं में भी: English
¶[129. सुरक्षात्मक सिर के पहनावे का पहना जाना––ऐसा प्रत्येक व्यक्ति, जिसकी आयु चार वर्ष से अधिक है और जो किसी वर्ग या वर्णन की मोटर साइकिल का चालन या उसकी सवारी कर रहा है या उस पर ले जाया जा रहा है और जब वह सार्वजनिक स्थान पर हो, ऐसे मानकों के अनुरूप सुरक्षात्मक सिर के पहनावे को पहनेगा, जैसा केंद्रीय सरकार द्वारा विहित किया जाए :
¶परंतु इस धारा के उपबंध ऐसे किसी व्यक्ति को लागू नहीं होंगे, जो सिख है और जब वह सार्वजनिक स्थान पर मोटर साइकिल का चालन या उस पर सवारी कर रहा हो, तो पगड़ी धारण कर रहा है :
¶परंतु यह और कि केंद्रीय सरकार, नियमों द्वारा मोटर साइकिल का चालन या उस पर सवारी करने वाले चार वर्ष से कम आयु के बालकों की सुरक्षा के लिए उपायों का उपबंध कर सकेगी ।
¶स्पष्टीकरण—“सुरक्षात्मक टोप” से ऐसा कोई हेलमेट अभिप्रेत है,—
¶(क) जिससे उसके आकार, सामग्री और संरचना के आधार पर युक्तियुक्त रूप से यह प्रत्याशा की जा सकती है कि वह किसी दुर्घटना की दशा में किसी मोटर साइकिल का चालन या उस पर सवारी करने वाले व्यक्ति को क्षति से किसी हद तक सुरक्षा प्रदान करेगा ; और
¶(ख) जिसे उसको पहनने वाले व्यक्ति के सिर पर सुरक्षित रूप से, सिर के पहनावे में लगे हुए स्ट्रैप या अन्य बंधकों के द्वारा कस कर बांधा जाता है ।]
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →
इस अध्याय की अन्य धाराएँ
- 112. गति सीमा
- 113. भार की सीमाएं और उपयोग किए जाने के बारे में निर्बन्धन
- 114. यान तुलवाने की शक्ति
- 115. यानों का उपयोग निर्बंधित करने की शक्ति
- 116. यातायात चिह्न लगवाने की शक्ति
- 117. पाकिग-स्थल और विराम स्थल
- 118. चालन विनियम
- 119. यातायात चिह्नों का अनुसण करने का कर्तव्य
- 120. बाईं ओर के नियंत्रण वाले यान
- 121. संकेत और संकेतन युक्तियां
- 122. यान को खतरनाक स्थिति में छोड़ना
- 123. रनिग बोर्ड आदि पर सवारी करना
- 124. पास या टिकट के बिना यात्रा करने का प्रतिषेध
- 125. ड्राइवर को बाधा
- 126. खड़े यान
- 127. सार्वजनिक स्थान पर परित्यक्त या अकेला छोड़े गए मोटर यानों का हटाया जाना
- 128. ड्राइवरों और पिछली सवारियों के लिए सुरक्षा उपाय
- 130. अनुज्ञप्ति और रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र पेश करने का कर्तव्य
- 131. रक्षक रहित रेल समतल क्रासिग पर कतिपय पूर्वावधानियां बरतने का ड्राइवर का कर्तव्य
- 132. कुछ दशाओं में ड्राइवर का रोकने का कर्तव्य
- 133. मोटर यान के स्वामी का जानकारी देने का कर्तव्य
- 134. दुर्घटना और किसी व्यक्ति को हुई क्षति की दशा में ड्राइवर का कर्तव्य
- 134A. नेक व्यक्ति की संरक्षा
- 135. दुर्घटना के मामलों का अन्वेषण करने और मार्गस्थ सुख-सुविधाओं आदि के लिए स्कीमें बनाना
- 136. दुर्घटनाग्रस्त यान का निरीक्षण
- 136A. सड़क सुरक्षा की इलैक्ट्रानिक मानीटरी और प्रवर्तन
- 137. केंद्रीय सरकार की नियम बनाने की शक्ति
- 138. राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति