MVA धारा 113: भार की सीमाएं और उपयोग किए जाने के बारे में निर्बन्धन
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 8: यातायात का नियंत्रण
अन्य भाषाओं में भी: English
¶113. भार की सीमाएं और उपयोग किए जाने के बारे में निर्बन्धन––(1) राज्य सरकार राज्य या प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरणों द्वारा [परिवहन यानों] के लिए परमिट दिए जाने के संबंध में शर्तें विहित कर सकेगी तथा किसी क्षेत्र में या मार्ग पर ऐसे यानों का उपयोग प्रतिषिद्ध या निर्बन्धित कर सकेगी ।
¶(2) जैसा अन्यथा विहित किया जाए उसके सिवाय, कोई व्यक्ति किसी ऐसे मोटर यान को, जिसमें वातीय टायर न लगे हों, किसी सार्वजनिक स्थान में न तो चलाएगा, न चलवाएगा और न चलाने देगा ।
¶(3) कोई व्यक्ति ऐसे किसी मोटर यान या ट्रेलर को किसी सार्वजनिक स्थान में न तो चलाएगा, न चलवाएगा और न चलाने देगा––
¶(क) जिसका लदान रहित भार यान के रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र में विनिदिष्ट लदान रहित भार से अधिक है, या
¶(ख) जिसका लदान सहित भार रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र में विनिदिष्ट यान सहित सकल भार से अधिक है ।
¶(4) जहां उपधारा (2) या उपधारा (3) के खंड (क) का उल्लंघन करके चलाए गए किसी मोटर यान या ट्रेलर का ड्राइवर या भारसाधक व्यक्ति उसका स्वामी नहीं है, वहां न्यायालय यह उपधारणा कर सकेगा कि वह अपराध उस मोटर यान या ट्रेलर के स्वामी की जानकारी से या उसके आदेशों के अधीन किया गया था ।
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →
इस अध्याय की अन्य धाराएँ
- 112. गति सीमा
- 114. यान तुलवाने की शक्ति
- 115. यानों का उपयोग निर्बंधित करने की शक्ति
- 116. यातायात चिह्न लगवाने की शक्ति
- 117. पाकिग-स्थल और विराम स्थल
- 118. चालन विनियम
- 119. यातायात चिह्नों का अनुसण करने का कर्तव्य
- 120. बाईं ओर के नियंत्रण वाले यान
- 121. संकेत और संकेतन युक्तियां
- 122. यान को खतरनाक स्थिति में छोड़ना
- 123. रनिग बोर्ड आदि पर सवारी करना
- 124. पास या टिकट के बिना यात्रा करने का प्रतिषेध
- 125. ड्राइवर को बाधा
- 126. खड़े यान
- 127. सार्वजनिक स्थान पर परित्यक्त या अकेला छोड़े गए मोटर यानों का हटाया जाना
- 128. ड्राइवरों और पिछली सवारियों के लिए सुरक्षा उपाय
- 129. सुरक्षात्मक सिर के पहनावे का पहना जाना
- 130. अनुज्ञप्ति और रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र पेश करने का कर्तव्य
- 131. रक्षक रहित रेल समतल क्रासिग पर कतिपय पूर्वावधानियां बरतने का ड्राइवर का कर्तव्य
- 132. कुछ दशाओं में ड्राइवर का रोकने का कर्तव्य
- 133. मोटर यान के स्वामी का जानकारी देने का कर्तव्य
- 134. दुर्घटना और किसी व्यक्ति को हुई क्षति की दशा में ड्राइवर का कर्तव्य
- 134A. नेक व्यक्ति की संरक्षा
- 135. दुर्घटना के मामलों का अन्वेषण करने और मार्गस्थ सुख-सुविधाओं आदि के लिए स्कीमें बनाना
- 136. दुर्घटनाग्रस्त यान का निरीक्षण
- 136A. सड़क सुरक्षा की इलैक्ट्रानिक मानीटरी और प्रवर्तन
- 137. केंद्रीय सरकार की नियम बनाने की शक्ति
- 138. राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति