NI Act धारा 64: संदाय के लिए उपस्थापन

परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 · अध्याय 5: उपस्थापन के विषय में

अन्य भाषाओं में भी: English

64. संदाय के लिए उपस्थापन—[(1)] वचन-पत्र, विनिमय-पत्र और चेक क्रमश: उसके रचयिता, प्रतिगृहीता या ऊपरवाल को एतस्ि◌मन्पश्चात् उपबंधित तौर पर संदाय के लिए धारक द्वारा या उसकी ओर से उपस्थापित किए जाने होंगे । ऐसे उपस्थापन में व्यतिक्रम होने पर उसके अन्य पक्षकार ऐसे धारक के प्रति उस पर दायी न होंगे ।

[जहां कि करार या प्रथा से ऐसा करना प्राधिकृत है वहां रजिस्ट्रीकृत चिट्ठी से डाकघर के माध्यम द्वारा उपस्थापन पर्याप्त है ।]

अपवाद—जहां कि वचन-पत्र मांग पर देय है और विनिर्दिष्ट स्थान पर देय नहीं है वहां उसके रचयिता को भारित करने के लिए कोई उपस्थापन आवश्यक नहीं है ।

[(2) धारा 6 में किसी बात के होते हुए भी, जहां संक्षेपित चेक का कोई इलैक्ट्रानिक प्रतिरूप संदाय के लिए उपस्थापित किया जाता है, वहां ऊपरवाल बैंक, लिखत के प्रकट शब्दों की असलियत के बारे में किसी युक्तियुक्त संदेह की दशा में संक्षेपित चेक को धारण करने वाले बैंक से उक्त संक्षेपित चेक के संबंध में किसी और जानकारी की मांग करने का हकदार है और यदि संदेह लिखत में किसी कपट, कूटरचना, छेड़छाड़ या विनाश के बारे में है, तो वह सत्यापन के लिए संक्षेपित चेक के ही उपस्थापन की और मांग करने का हकदार है :

परंतु ऊपरवाल बैंक द्वारा इस प्रकार मांगा गया संक्षेपित चेक उसके द्वारा उस दशा में प्रतिधारित किया जाएगा जिसमें तदनुसार संदाय कर दिया जाता है ।]

NI Act: मूल हिंदी मार्गदर्शक →

आधिकारिक संदर्भ: India Code, भारत सरकार — आधिकारिक हिंदी PDF — स्रोत समीक्षा: 5 अक्टूबर 2026.दर्ज संस्करण / स्नैपशॉट की तारीख: 2026-10-05.आधिकारिक हिंदी PDF से Banaka का संदर्भ प्रतिलेख; प्रमाणित या अलग दिनांकित समेकित संस्करण नहीं। PDF के खराब कॉपी-पेस्ट अक्षर-मानचित्र को उसके फ़ॉन्ट और अक्षर-संयोजन से पुनर्प्राप्त किया गया है। पंक्ति-विन्यास, पादटिप्पणी संकेत और अलग संशोधन टिप्पणियाँ हटाई गई हैं; मूल शब्द, उदाहरण और प्रावधान सुरक्षित हैं। PDF के स्रोत-वर्तनी और विराम-चिह्न अनियमितताएँ बनी हैं। समीक्षा की तारीख संस्करण की तारीख नहीं है। धारा 2 और ऐतिहासिक अनुसूची निरसित हैं। मूल PDF और लागू न्यायिक व्याख्या साथ पढ़ें।मूल अनुसूची और संशोधन टिप्पणियाँ देखें

यह पाठ केवल संदर्भ के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। प्रामाणिक पाठ के लिए आधिकारिक स्रोत देखें।

इस अध्याय की अन्य धाराएँ

अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री