BNS धारा 47: भारत से बाहर के अपराधों का भारत में दुष्प्रेरण

भारतीय न्याय संहिता, 2023 · अध्याय 4: दुष्प्रेरण, आपराधिक षड़यंत्र और प्रयास के विषय में

अन्य भाषाओं में भी: English

47. वह व्यक्ति इस संहिता के अर्थ के अन्तर्गत अपराध का दुष्प्रेरण करता है, जो भारत से बाहर और उससे परे किसी ऐसे कार्य के किए जाने का भारत में दुष्परेरण करता है जो अपराध होगा, यदि भारत में किया जाए।

दृष्टान्त

क भारत में ख को, जो एक्स देश में विदेशीय है, उस देश में हत्या करने के लिए उकसाता है । क हत्या के दुष्प्रेरण का दोषी है ।

यह संदर्भ के लिए अधिनियम का पाठ है, 1 जुलाई 2024 तक अद्यतन। यह कानूनी सलाह नहीं है; प्रामाणिक पाठ के लिए आधिकारिक राजपत्र देखें।

इस अध्याय की अन्य धाराएँ