BNS धारा 17: विधि द्वारा न्यायानुमत या तथ्य की भूल से अपने को विधि द्वारा न्‍यायानुमत होने का विश्वास करने वाले व्यक्ति द्वारा किया गया कार्य

भारतीय न्याय संहिता, 2023 · अध्याय 3: साधारण अपवाद

अन्य भाषाओं में भी: English

17. कोई बात अपराध नहीं है, जो ऐसे व्यक्ति द्वारा की जाए, जो उसे करने के लिए विधि द्वारा न्‍यायानुमत है, या तथ्य की भूल के कारण, न कि विधि की भूल के कारण सदभावपूर्वक विश्वास करता है कि वह उसे करने के लिए विधि द्वारा न्यायानुमत है ।

दृष्टांत

क, य को ऐसा कार्य करते देखता है, जो क को हत्या प्रतीत होता है । क सदभावपूर्वक काम में लाए गए अपने श्रेष्ठ निर्णय के अनुसार उस शक्ति को प्रयोग में लाते हुए, जो विधि ने हत्या करने वालों को, उस कार्य में पकड़ने के लिए समस्त व्यक्तियाँ को दे रखी है, य को उचित प्राधिकारियों के समक्ष ले जाने के लिए य को अभिगृहीत करता है । क ने कोई अपराध नहीं किया है, चाहे तत्पश्चात्‌ असल बात यह निकले कि य आत्म-प्रतिरक्षा में कार्य कर रहा था ।

अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री

पहले IPC 79 थी। IPC → BNS खोजेंस्रोत: BPR&D BNS–IPC corresponding section table (UP Police, 2024-06-28)

आधिकारिक संदर्भ: भारत का राजपत्र, 18 मार्च 2024: प्राधिकृत हिंदी संदर्भ — स्रोत लिंक की जाँच: 2 अक्टूबर 2026.दर्ज संस्करण / स्नैपशॉट की तारीख: 2024-07-01.मोबाइल ऐप से आयातित संदर्भ पाठ; दर्ज स्नैपशॉट 1 जुलाई 2024। सरकारी राजपत्र अलग प्रामाणिक संदर्भ है, इस वेबसाइट की प्रमाणित प्रति नहीं। स्रोत लिंक की जाँच पूरे पाठ या सभी बाद के संशोधनों की नई जाँच नहीं है। लागू अधिसूचनाएँ और क्षेत्रीय भिन्नताएँ आधिकारिक स्रोत से जाँचें।

यह पाठ केवल संदर्भ के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। प्रामाणिक पाठ के लिए आधिकारिक स्रोत देखें।

इस अध्याय की अन्य धाराएँ