MVA धारा 211: फीस उद्गृहीत करने की शक्ति
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 14: प्रकीर्ण
अन्य भाषाओं में भी: English
¶211. फीस उद्गृहीत करने की शक्ति––ऐसे किसी नियम में, जिसे केंद्रीय सरकार या राज्य सरकार इस अधिनियम के अधीन बनाने के लिए सशक्त है, आवेदनों, दस्तावेजों के संशोधन, प्रमाणपत्र, अनुज्ञप्ति, परमिट दिए जाने, परीक्षणों, पृष्ठांकन, बैजों, प्लेटों, प्रतिहस्ताक्षरों, प्राधिकरण, आंकड़ों अथवा दस्तावेजों या आदेशों की प्रतियां दिए जाने के संबंध में तथा ऐसे किसी अन्य प्रयोजन या बात के लिए, जिसके लिए अधिकारियों या प्राधिकारियों द्वारा इस अधिनियम या इसके अधीन बनाए गए किसी नियम के अधीन कोई सेवाएं की जानी हैं, ऐसी फीसों के, जो आवश्यक समझी जाएं, उद्ग्रहण के लिए उपबंध, इस आशय के किसी अभिव्यक्त उपबंध के न होते हुए भी, हो सकेगा :
¶परंतु यदि सरकार, लोक हित में ऐसा करना आवश्यक समझे तो वह साधारण या विशेष आदेश द्वारा, व्यक्तियों के किसी वर्ग को कोई ऐसी फीस देने में या तो भागत: या पूर्णत: छूट दे सकेगी ।
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →
इस अध्याय की अन्य धाराएँ
- 211A. दस्तावेजों और प्ररूपों का इलैक्ट्रानिक उपयोग
- 212. नियमों और अधिसूचनाओं का प्रकाशन, प्रारंभ और रखा जाना
- 213. मोटर यान अधिकारियों की नियुक्ति
- 214. आरंभिक प्राधिकारी द्वारा पारित आदेशों पर अपील और पुनरीक्षण का प्रभाव
- 215. सड़क सुरक्षा परिषदें और समितियां
- 215A. केन्द्रीय सरकार और राज्य सरकार द्वारा शक्तियों के प्रत्यायोजित किए जाने की शक्ति
- 215B. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड
- 215C. केन्द्रीय सरकार की नियम बनाने की शक्ति
- 215D. राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति
- 216. कठिनाइयों को दूर करने की शक्ति
- 217. निरसन और व्यावृत्तियां
- 217A. मोटर यान अधिनियम, 1939 के अधीन अनुदत्त परमिट, चालक अनुज्ञप्ति और रजिस्ट्रीकरण का नवीकरण