BNS धारा 4: दण्ड

भारतीय न्याय संहिता, 2023 · अध्याय 2: दण्डों के विषय में

अन्य भाषाओं में भी: English

4. अपराधी, इस संहिता के उपबंधों के अधीन जिन दण्डों से दायी हैं, वे हैं--

(क) मृत्यु ;

(ख) आजीवन कारावास ;

(ग) कारावास, जो दो प्रकार का है, अर्थात्‌ :-
(1) कठिन, अर्थात्‌ कठोर श्रम के साथ ;
(2) सादा ;

(घ) सम्पत्ति की जब्ती ;

(ड) जुर्माना ;

(च) सामुदायिक सेवा ।

यह संदर्भ के लिए अधिनियम का पाठ है, 1 जुलाई 2024 तक अद्यतन। यह कानूनी सलाह नहीं है; प्रामाणिक पाठ के लिए आधिकारिक राजपत्र देखें।

इस अध्याय की अन्य धाराएँ