BNS धारा 299: विमर्शित और विद्वेषपूर्ण कार्य जो किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आशय से किए गए हों

भारतीय न्याय संहिता, 2023 · अध्याय 16: धर्म से संबंधित अपराधों के विषय में

अन्य भाषाओं में भी: English

299. जो कोई भारत के नागरिकों के किसी वर्म की धार्मिक आवनाओं को आहत करने कै विमर्शित और विद्वेषपूर्ण आशय से उस वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान उच्चारित या ल्रिखित शब्दों द्वारा या संकेतों द्वारा या दृश्यरूपणों द्वारा या इल्लक्ट्रानिक साधनों द्वारा या अन्यथा करेगा या करने का प्रयत्न करेगा, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दण्डित किया जाएगा ।

यह संदर्भ के लिए अधिनियम का पाठ है, 1 जुलाई 2024 तक अद्यतन। यह कानूनी सलाह नहीं है; प्रामाणिक पाठ के लिए आधिकारिक राजपत्र देखें।

इस अध्याय की अन्य धाराएँ