सूरज रोट व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री
विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।
चैत्र मास में, परिवार की परंपरा के अनुसार।
सूरज भगवान के व्रत की विधि एवं पूजन सामग्री
पूजा सामग्री
हल्दी, रोली, चावल, मेहन्दी, मोली, पैसा, पॅयन, सुपारी, कच्चा सूत, गेहूँ, अगरबत्ती, फूल, रोट, शक्कर आदि. उपवास करना अलुना भोजन करना, उजमन करना, आठ औरतो को जिमना.
विधि
- इसमे क्वारी लड़कियाँ होली के बाद आने वाला रविवार को सूरज रोट का व्रत करती है.
- एक पाटे पर पानी से भरा लोटा रखे,उस पर रोली से सातिया बनाए.
- कच्चे सूत का आठ तार का डोरा और आठ गेहूँ के दाने हाथ में लेकर कहानी सुने.
- दो रोट बिना नमक के बनाए, एक मे बिचमे गोल छेद बनाए व पूजा में रखे.
- कहानी सुनने के बाद अरग देवे, अरग देने के बाद छेद वाले रोट में से सूरज भगवान के दर्शन करे.
- अरग दिलाने वाली औरत पूछेगी \"सूरज भगवान दिख्या \", तो लड़की बोलेगी \" दिख्या वेसे ही टूट्या \".
- इसके बाद एक टाईम बिना नमक का भोजन करें.
- सूरज छिपने के बाद (शाम होने के बाद) कुछ नही खाते.
- यदि लड़की की शादी हो गई हो तो वह उजमन करे.
- उसमे व्रत तो एसए ही करते है, साथ मे आठ जगह पूड़ी, सिरा, रुपये रखे साथ ही एक साड़ी-ब्लाउज और रुपये रखकर बयना निकाले, सास को पैर लगकर देवे.
- सास और आठ औरतो को जीमाकर बर्तन देवे.
- सूरज रोट का उजमन पियर में होता है.
सूरज रोट की कहानी
दो माँ बेटी थी. माँ रविवार का व्रत करती. एक दिन बेटी ने कहा- माँ मैं भी व्रत करूँगी. माँ ने कहा, तू क्या करेगी? बेटी ने जीद्द कर ली. तो माँ ने कहा, अच्छा मैं बाहर जाती हूँ तू रोट बना ले. बेटी ने एसा ही किया. सूरज भगवान साधु का रूप लेकर आए और भिक्षा माँगी. बेटी ने माँ के रोट में से थोड़ा सा टुकड़ा तोड़ कर साधु को दे दिया. माँ आई और बोली ला बेटी भूख लगी है रोटी दे. बेटी ने थाली परोस दी. टूटा हुआ रोट देखते ही माँ गुस्सा होकर बेटी पर बिगड़ी और ज़िद पकड़ ली कि घी रोट दे. माँ के रोट .की कोर दे, मेरी दे पर सारो दे. बेटी ने बहोत मनाया कि तू मेरे में से ले ले पर माँ नहीं मानी और रात में दोनो भूखी सो घाई. रात को सूरज भगवान बेटी के स्वप्न में आए और बोले बेटी कुछ माँग ले. बेटी बोली महाराज क्या मांगू, एक कोर के लिए तो जी को क्लेश हो रहा है. भगवान बोले- कोर तो जुड़ जाएगी तुझे माँगना है सो माँग ले. वह बोली अच्छा सा वर(पति) दो,भला सा घर दो, रतन जड़ाऊ गहना दो, जरी बादले के वस्त्र दो, देखो ये सब कुछ दो. भगवान बोले- भोली सी छोरी है, पर मुझे तो ठग लिय.कोइ बात नही, सत पर रहना और व्रत को निभाना. माँ बेटी की आँख खुली, माँ खुश हो गई. कोर जुड़ गई, अच्छा सा वार भला सा घर हो गया. रतन जड़ाऊ गहना , जरी बादले के वस्त्र हो गये. घर में ठाठ हो गये. हे सूरज भगवान सब पर खुश रहना.
कहानी कहते, सुनते, हुकारा भरते ने. अधूरी की पूरी करजो पूरी हो परवान चढ़जो दो नाम घटता दो नाम बढ़ता.
यह कथा भेजें
पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।