आस माता व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री
विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।
चैत्र मास में, परिवार की परंपरा के अनुसार।
आस माता की पूजा सामग्री एवं विधि
- आसमाता का व्रत फागुन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से लेकर अष्टमी तक कोई भी शुभ दिन देखकर करते है.
- व्रत के दिन एक पाटे पर जल से भरा लोटा रखें, उस पर रोली से सातिया बनाये और चावल चढ़ावे.
- सात दाने गेहूँ के हाथ में लेकर कहानी सुने.
- फिर सिरा-पूड़ी तथा रुपये से बायना निकाले और अपने सासूजी को पाँव लग कर देवे.
- इसके बाद स्वंय भोजन करे.
- यदि किसी के लड़का हुआ हो या लड़के का विवाह हुआ हो तो आसमाता की पूजा का उत्सव बनावें.
- सात जगह चार-चार पूड़ी और सिरा रखकर उसके उपर एक साड़ी और ब्लाउज तथा रुपये रखकर और उसके चारों और हाथ फिराकर उसे अपनी सासूजी को पाँव लगकर दे देना चाहिये.
आस माता की कहानी
एक आसलिया बावलिया नाम का आदमी था. वह जुआ खेलने का बहुत शौकीन था. जुआ में वह चाहे हारे या जीते ब्राह्मणो को भोजन अवश्य करता था. एक दिन उसकी भाभी ने उससे कहा तुम जुआ में हारो या जीतो ब्राह्मणो को भोजन अवश्य कराते हो तो भला ऐसे कैसे काम चलेगा. यह सुनकर आसलिया बावलिया घर छोड़कर चला गया.
जब यह समाचार राजा ने सुना तो उसने आसलिया बावलिया को जुआ खेलने के लिए बुलाया. जुआ में राजा अपना सब राजपाट हार गया और आसलिया बावलिया उस शहर का राजा बनकर राज्य करने लगा.
तब सब लोगों ने अपने घर जाकर आसमाता का उजमन किया और आसलिया बावलिया सुख से राज्य करने लगा. हे आसमाता, जैसे तुमने आसलिया बावलिया को राजपाट दिया वैसा सब को देना.
कहानी कहते, सुनते, हुकारा भरते ने. अधूरी की पूरी करजो पूरी हो परवान चढ़जो दो नाम घटता दो नाम बढ़ता.
यह कथा भेजें
पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।