शीतला सप्तमी व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री
विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।
चैत्र मास में, परिवार की परंपरा के अनुसार।
शीतला सप्तमी की विधि एवं पूजन सामग्री
विधि
- होली के सात दिन बाद सीतला माता की पूजा करते है.
- एक दिन पहले छठ के दिन ठण्डा खाना दोनो टाइम का बनाए, मेहन्दी लगाना, रात को माता के ५ गीत गाना चाहिये.
पूजा सामग्री
रोली, चावल, मेहन्दी, हल्दी थोड़ी जादा एक कटोरी में रखना, मुंग की दाल भीगी हुई. नारियल, एक लोटा पानी का, चार पूड़ी, गुलगुले, भजिये, बिना नमक के चावल, राबड़ी में ही दही दूध थोड़ा डाल देना आदी. सात या पाँच बडकूले की माला. सीतला माता की पूजा करने के बाद पथवारि की पूजा करें एवं कहानी सुने. उसके बाद घर आकर दरवाजे के आस पास हल्दी के ५-५ थापें लगाना. हाथ के बीच में रोली लगाना. पूड़ी गुलगुले से बायना निकाले. बहोत से लोग माता के कुडवारे भरते है. कुडवारे भरने के लिए ९ या ११ दिये लेकर उसमे बना हुआ सामान भरे.
शीतला सप्तमी की कहानी
कहानी (१)
एक बुढ़िया माई थि. वह सीतला माता की पूजा करके ठण्डा भोजन करती और कुंड़े भरती थी. एक बार सीतला माता आई और सब दूर गरम रोटी मिली तो जल गई, जल गई करने लगी. बस उस बुढ़िया माई के यहाँ गई तो ठण्डी रोटी और राबड़ी खाकर ठण्डी-ठण्डी हो गई. दूसरे दिन पूरे गाँव में आग लग गई बस बुढ़िया माई का घर बच गया. राजा ने बुढ़िया माई को बुलाकर पूछा की तेरा घर कैसे बच गया, उसने कहा होली के बाद सप्तमी आती है उस दिन मैने ठण्डी रोटी खाई जिससे मेरा घर बच गया.
हे सीतला माता जैसे बुढ़िया माई की रक्षा की वैसी सबकी करना. कहानी कहते, सुनते, हुकारा भरते ने. अधूरी की पूरी करजो पूरी हो परवान चढ़जो दो नाम घटता दो नाम बढ़ता.
कहानी(२)
एक बार एक राजा के इकलौते पुत्र को सीतला (चेचक) निकली. उन्ही के पड़ोस में एक काछी पुत्र को भी सीतला निकली हुई थी. काछी परिवार बहुत ग़रीब था, पर भगवती का उपासक था. वह धार्मिक दृष्टि से ज़रूरी समजे जाने वाले सभी नियमो को बीमारी के दौरान भलीभांति निभाता रहा. वह घर में बहुत सफाई रखता था. भूमी को प्रति दिन लिपता था. भगवती की नित नियम से पूजा करता था. नमक नही ख़ाता था, सब्जी में चोक नही लगाता न कोई वस्तु भुनता. न कड़ाही चढ़ाता, न स्वयं गरम ख़ाता न सीतला वाले पुत्र को देता. एसा करने से उसका पुत्र शीघ्र ही ठीक हो गया.
उधर राजा के घर पुत्र को सीतला का प्रकोप हुआ तब से उसने भगवती के मण्डप में शातचंडी का पाठ शुरू कर रखा था. रोज हवन और बलिदान होते थे. राज पुरोहित भी सदा पूजा में लिन रहते थे. राजमहल में रोज कड़ाही चढ़ती, एवं विविध प्रकार के भोजन के साथ मांस भी पकता. भोजन की गंध से राज पुत्र का मन मचल उठता. वह भोजन के लिए ज़िद करता. एकलौता पुत्र होने के कारण उसकी सभी ज़िद पूरी की जाती थी. इस पर सीतला का कोप घटने की बजाये बढ़ने लगा. सीतला के साथ उसे बड़े बड़े फोड़े भी निकलने लगे. जिनमे खुजली व जलन अधिक होती थी. सीतला की शांति के लिए जीतने भी उपाय करते सीतला का प्रकोप उतना ही बढ़ता जाता.
तभी राजा को पता चला की काछी पुत्र को भी सीतला निकली थी, पर वह बिल्कुल ठीक हो गया है. राजा सोचने लगा में सीतला माता की इतनी सेवा कर रहा हूँ. पूजा व अनुष्ठान में कोई कमी नही पर मेरा पुत्र अधिक रोगी होता जा रहा है और काछी पुत्र बिना सेवा पूजा के ठीक हो गया. इसी सोच में उसे नींद आ गई, तो श्वेत वस्त्र धारिणी भगवती ने स्वप्न में कहा की मै तुम्हारी सेवा पूजा से प्रसन्न हूँ यही कारण है की तुम्हारा पुत्र अभी तक जीवित है. इसके ठीक न होने का कारण यह है की तुमने सीतला माता के समय पालन करने के नियमो का उल्लघन किया है.
तुम्हे एसी हालत में नमक का प्रयोग बंद करना चाहिये. नमक से रोगी के फोड़ो में खुजली होती है. रोगी का किसी के पास आना जाना मना है, क्योकि यह रोग औरो को भी हो सकता है. घर में सफाई हेतु गोबर से लीपना होता है, ताकि जन्तु न फेले. सब यथा विधि बताकर माता अंतर्धान हो गई. प्रात में राजा ने देवी के कहे अनुसार सभी कार्य किए. इससे उसका पुत्र शीघ्र ठीक हो गया.
कहानी कहते, सुनते, हुकारा भरते ने. अधूरी की पूरी करजो पूरी हो परवान चढ़जो दो नाम घटता दो नाम बढ़ता.
यह कथा भेजें
पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।