सोमवती अमावस्या व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री
विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।
सोमवती अमावस्या की विधि एवं कहानी
विधि
- किसी भी महीने की अमावस्या सोमवार को आती है तो उसे सोमवती अमावस्या कहते है.
- इसमे स्त्रियाँ पीपल के नीचे १०८ चीज़ एक तरह की रखकर कहानी सुनते है और पीपल को १०८ फेरी देते है.
- १०८ ना रख सके तो ११ या १३ भी रख सकते है.
- ११ या १३ फेरी भी दे सकते है.
- या सवा किलो अनाज भी रख सकते है.
कहानी
एक साहूकार के सात लड़के और एक लड़की थी. लड़को का विवाह हो गया लड़की कुवारी थी. साहूकार के घर एक साधु रोज भिक्षा लेने आता और भीख लेकर आशीर्वाद देता हुआ चला जाता पर थोड़ा भेद था की जब साहूकार की बेटे की बहुएँ भीख देती सुख सुहाग का आशीष देता और जब साहूकार की बेटी भिक्षा डालती तो उसे माँ-बाप और भाई भोज़ाई से सुख मिलने का आशीष देता सुहाग का नही. लड़की ने इस बात पर विचार किया और अपनी माँ से उसने यह बात कही. माँ को भी यह बात सुनकर दुख हुआ. दूसरे दिन उसकी माँ ने पूछा महाराज,\" आप आशीष देने में भेद क्यो रखते है?\" साधु ने बात टाल दी और कहा किसी पंडित से पूछो, और साधु चला गया.
तुरंत ही पंडित बुलाये गये और सारी बात पूछी पंडित ने देखकर विचार कर बताया की इसके भाग्य में विधवा होना लिखा है. फेरे होते ही विधवा होगी. माँ बहोत दुखी हुई और संकट से छूटने का उपाय पूछा. पंडित ने विचार किया और कहा सात समुद्र पार सोमा नाम की धोबिन है, उसका सोमवती की कहानी सुनने का नियम है. यदि उसको मना लिया जायेओर उसकी कहानी का फल इस लड़की को मिल जाए तो इसका विधवा दोष दूर हो सकता है. माँ ने अपने सभी लड़को से यह विचार कहा और दास के साथ जाने को कहा. पर किसी ने भी बात नही मानी. जब लड़की अकेली जाने को तय्यार हुई तो उसका छोटा भाई भी साथ जाने को राज़ी हुआ.
चलते-चलते समुद्र के किनारे तो आ गये पर पार कैसे किया जाए. दोनो ही एक पेड़ के नीचे बैठ गये. उस पेड़ पर गिद्ध गिद्धनी रहते थे. जब भी उनके बच्चे होते तो एक सर्प आकर उनको खा जाता था. उस दिन भी एसा ही हुआ गिद्ध गिद्धनी बाहर गये थे सर्प आया तो गिद्धनी के बच्चे चिल्लाने लगे. साहूकार की बेटी ने उनका चिल्लाना सुनकर देखने लगी और सारी बात समझ गई. झट से उसने वार किया और सर्प को मार डाला. सांझ पड़ी गिद्ध गिद्धनी अपने घोसले पर आए, पेड़ के नीचे बहन भाई को देखा तो उन्हे लगा हमारे बच्चे यही खाते होगे. और फिर वे उनके पीछे पड़ गये. लेकिन बच्चो की आवाज़ सुनकर दोनो चकित हो गये. साहूकार की बेटी ने मरा हुआ सर्प दिखाकर उन्हे शांत किया. गिद्ध गिद्धनी राज़ी हो गये. दोनो का आदर सत्कार किया और उन्हे समुद्र पार करवा दिया.
सोमा धोबिन का घर पूछकर उसके पास गये. उसके घर में बहोत काम था,पर उसकी बहुएँ काम से जी चुराती थी. आपस में झगड़ा करती थी. साहूकार की बेटी को उसका घर पाकर तो खुशी हुई किंतु वहा की अवस्था देख कर दुख हुआ. वो रोज सवेरे उठती और सोमा के घर का सारा काम कर देती. दो-तीन दिन बीत गये पता नही चला. एक रोज सोमा छिप कर बैठ गई, सदा की तरह साहूकार की लड़की आई और काम करने लगी. सोमा आकर बोली तुम कौन हो? और रोज आके हमारा काम क्यू कर जाती हो? तुम्हारा क्या मतलब है तब साहूकार की बेटी बोली में तो आपकी धर्म बहन हू, मेरा एक वचन पूरा करो. हम दुखी होकर यहा तक मुश्किल से आए है. सोमा ने उसकी सारी बाते सुनी. वचन के मुताबिक सोमवती का फल दिया और विवाह के समय आने का वचन दिया. इधर वे जब अपने घर आ गये तो विवाह की तिथि निश्चित हो गई बारात आ गई आवभगत हुई फेरों का समय हो गया सोमा भी समय पर आ गई थी. उसने एक करवा दूध से भर लिया, जब फेरे हो रहे थे तो एक सर्प आया सोमा ने उसे दूध पिलाया सोमवती माता से विनती की , हे सोमवती माता मैने जो सच्चे मन से तेरी कहानी सुनी है तो अब तक की सारी सोमवती का फल साहूकार की बेटी को मिले. प्राथना करते ही सर्प की जेवड़ी बन गई. विवाह आनन्द से हो गया सोमा विदा माँगने लगी. साहूकार की स्त्री ने उसे कुछ माँगने को कहा सोमा ने एक मिट्टी का घड़ा माँग लिया और चली गई.
इधर सोमा का पति बीमार पड़ा और मर गया. पर सोमा के आए बिना उसका क्रिया कर्म नहीं किया गया. तेल के बर्तन में उसको रख दिया. सोमा जब साहूकार के घर से घड़ा लेकर आ रही थी तो रास्ते में सोमवती का दिन आया. जंगल में कहानी सुनने के लिए उसके पास कोई चीज़ नही थी. घड़े को फोड़ कर १०८ टुकड़े किए गोल-गोल बनाकर पीपल के नीचे बैठी और कहानी सुनी और पीछे घर आई. सारी बात उसके सामने आई पर उसको घबराहट नही हुई उसने जाकर अपने पति की लाश को तेल से निकाला. आँखो में से काजल, नाख़ून में से मेहन्दी, माँग में से रोली चिटली उंगली चिर कर खून निकाला और सबको मिलाकर छीटे दिए और कहा हे सोमवती माता अब तक जो मैंने तेरी सच्चे मन से साधना की है तो आगे के व्रतो का फल मेरे पति को मिले. ऐसा कहते ही उसका पति उठ बैठा. घर में आनन्द हो गया. दूसरे दिन सोमवती का दान लेने उसके घर का जोशी आया. सोमा बोली इस बार मैंने जंगल में कहानी सुनी थी. पास में कुछ था नही, दान कर नही सकी. घड़े को फोड़कर १०८ टुकड़े कर उससे कहानी सुनी और वही गाड़ दिए. विश्वास ना हो तो जाके देख सकते है.जोशि ने जाकर देखा तो १०८ सोने की मोहरे मिली. सोमा ने कहा सब सोमवती माता की कृपा है, जोशी प्रसन्न हो गया. गाँव मे ढीढोरा पिटवा दिया की अब से सभी सुहागिन स्त्रिया सोमवती का व्रत करें एवं यह कहानी सुने.
हे सोमवती माता जेसा सोमा को दिया वैसा सब को देना. कहानी कहते, सुनते, हुकारा भरते ने. अधूरी की पूरी करजो पूरी हो परवान चढ़जो दो नाम घटता दो नाम बढ़ता.
यह कथा भेजें
पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।