पितरों को धोक और पुरुषोत्तम मास: पूजा विधि और नियम
विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।
चैत्र मास में, परिवार की परंपरा के अनुसार।
पितरों को धोक देना एवं पुरुषोत्तम महीना
पितरों को धोक देना
हर अमावस्यको परिंडें में पितरों को धोक दे. उस जगह को धोकर रोली से सातिया बनाए. जल, चावल, रोली, फूल, जलेबी और दक्षिणा चढ़ाए. टीका निकालकर धोक दे. ब्राह्मण-ब्राह्मिन को खाना खिलायेँ और टीका निकालकर दक्षिणा दे.
पुरुषोत्तम महीना
जिस साल दो एक से महीने आये उस साल पहले महिने की सुदी और दूसरे महीने की बदि मिलाकर पुरुशोत्त्म महीना होता है. इस महीने में एक कांसे की थाली में ३३ मालपुवे, गहना, या रुपया डालकर उपर से दूसरी थाली ढक दे, और लाल कपड़े में लपेटकर ब्राह्मण को दान में दे. और जितना हो सके स्नान, पुजा पाठ और दान करे.
यह कथा भेजें
पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।