गणगौर व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री

विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।

अगली तिथि

शुक्रवार, 9 अप्रैल 2027

शुक्ल पक्ष, शुक्ल तृतीया

इस दिन का पंचांगगणगौर की तिथियाँ

गनगौर माता की पूजा सामग्री एवं विधि

0 / 15 सामग्री तैयार

विधि

  1. होली के दूसरे दिन(धुलेंडी) से लड़कियाँ अपना जोड़ा बनाकर गनगौर की पूजा करती है और होली की राख से १६ पिंडी बनाकर पाटे पर रखकर (किसी के यहा आठ पिंडी होली के राख की और आठ पिंडी गोबर की बनाते है) साथ में बिजोरा बनाकर उसकी पूजा करते है.
  2. पहले दिन कुवारि लड़कियाँ गेहूँ की बलि से पूजा करती है, और दूसरे दिन गुल्ले से.
  3. और ब्यावली लड़कियाँ दूब से पूजा करती है.
  4. गनगौर पूजते वक्त कवारी लड़कियाँ ८-८ और ब्यावली लड़कियाँ १६-१६ बिंदी, हल्दी, मेंहदी, कंकू, काजल से लगाती है.
  5. गनगौर माता के गीत गाती है, कहानी सुनती है, अरग देती है.
  6. इन पिंडियो की पूजा छठ तक करते है, गोठ सप्तमी में से शुरू होती है.
  7. सप्तमी के दिन लड़कियाँ गाजे-बाजे के साथ कुम्हार के घर से गनगौर के जौड़े लाती है, और उसे सजाती है.
  8. इसमे ईसर गनगौर, मालन, माली, विमलदास जी होते है.
  9. सप्तमी से इनकी पूजा होती है, इसी दिन से जवारे भी बोये जाते है.
  10. इस दिन से शाम को गनगौर के पाँच गीत गाए जाते है और आरती करते है.
  11. आखरी दिन गुने(फल) सीरा, पूड़ी, गेहूँ गनगौर को चढ़ाए.
  12. ८ चढ़ाकर ४ वापस लेते है.
  13. गनगौर वाले दिन कवारी लड़कियाँ तो एक बार ही गनगौर पूजति है, पर ब्यावली १६ बार पूजति है.
  14. पूजा करने के पहले चोलिया चढ़ाते है.
  15. जिसमे पपड़ी रखी जाती है, १६ पपड़ी खुद की, १६ पपड़ी भाई की, १६ पपड़ी जवाई की और १६ पपड़ी सास की रहती है.
  16. चोले के उपर साड़ी ब्लाउज व सुहाग का सामान रखे.
  17. पूजा करने के बाद चोले पर हाथ फिराते है.
  18. १६ दिन गनगौर पूजने के बाद गनगौर ठण्डी करने जाते है फिर घर आकर ५ बधावे के गीत गाते है, ब्यावली लड़की ससुराल जाकर चौला साड़ी सुहाग का सामान सासू के पांव छूकर देती है.
  19. सभी औरते भी सिरा और रुपये रखकर बायना निकालकर सास को दे.
  20. आख़िरी दिन गनगौर को कुंए या नदी में विसर्जन करके बधावा गाये.

गनगौर माता की कहानी

राजा ने बोया जो चना माली ने बोई दुब राजा का जो चना बढ़ता जाए माली की दुब घटती जाए. एक दिन माली ने सोचा क्या बात है राजा का जो चना बढ़ता जाए और मेरी दुब घटती जाय. एक दिन माली गाड़ी के आड़ छुप गया, छोरिया आई दुब लेने, दुब तोड़कर ले जाने लगी तो उनका हार खोसे, डोरे खोसे, छोरिया बोली क्यो म्हारा हार डोरे खोस रहे हो १६ दिन पूरा हो जाएगा तो पूजापा दे जायेगा. १६ दिन पूरा हुया छोरिया पूजापा दे गई. माली की माँ पूजापा ले लियो और ओबरी में रख दिया. बेटो आयो गाय चारकर और माँ से बोलियो माँ छोरिया पूजापा दे गई के. तब माँ ने कहा ओबरी में रखा है. बेटो गयो ओबरी ने एक लात मारी दो लात मारी पर ओबरी नही खुली. माँ माँ ओबरी नही खुली, ओबरी नही खुली तो पराई जाई कैसे ढाबेगा, माँ पराई जाई तो ढाब लूँगा पर ओबरी नि खुले. माँ आई आँख में से काजल, माँग में से सिंदूर चिटी उंगली में से मेहन्दी निकली और छीटो दियो ओबरी खुल गै. उसमे ईसर गनगौर बैठे है सारी चीज़ों से भण्डार भरे है. है गनगौर माता जैसे माली को टूटी वैसे सबको टूटना.

कहानी कहते, सुनते, हुकारा भरते ने. अधूरी की पूरी करजो पूरी हो परवान चढ़जो दो नाम घटता दो नाम बढ़ता.

यह कथा भेजें

पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।