सांपदा माता व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री
विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।
चैत्र मास में, परिवार की परंपरा के अनुसार।
सांपदा माता की पूजन सामग्री
0 / 9 सामग्री तैयार
सांपदा माता की पूजन विधि
- सांपदा का डोरा होली के दूसरे दिन अर्थात चैत्र कृष्ण प्रतिपक्ष के दिन से लिया जाता है तथा वैशाख कृष्ण पक्ष के किसी शुभ मुहूर्त में खोला जाता है.
- कच्चे सूत का सोलह तार का डोरा जो जलती होली की छल दिखाकर लेते है, उसमे सोलह गांठ लगा देनी चाहिए.
- फिर उसे हल्दी में रंग लेना चाहिए.
- एक पटिए पर जल भरा लोटा रखकर उस पर रोली से सातिया बना लें.
- फिर चावल चधये.सोलह चावल हाथ में लेकर सांपदा माता की कहानी सुने.
- कहानी सुनते वक्त डोरा गले में पहने उसके बाद उतार दें.
- वैशाख के महीने में डोरा खोलकर सांपदा की कहानी सुने.
- डोरा लेते वक्त जो दाने हाथ में लेकर कहानी सुनी थी वही फिर से हाथ में लेकर कहानी सुने.
- डोरे ओर दाने एक पूडिया में बाँध के रखे और वैशाख में आखातीज या कोई अच्छा दिन देखकर डोरे खोले.
- बाद में डोरे बड के पेड़ में चढ़ा देवे एवं पूजा कर लें.
सांपदा माता का उजमन
अगर किसी के लड़का हुआ हो तो सांपदा माता का उजमन करें. सोलह जगह चार चार पूड़ी एवं सीरा तथा एक साड़ी आदि रखें. उन पर हाथ फेर कर सासूजी के पाव लगकर दे देवे. १६ ब्राह्मिन को भोजन कारावे.
सांपदा माता की कहानी
एक नल राजा था. जिसकी दमयंती नामक पत्नी थी. नल राजा के राज्य में अनेक गाँव थे. एक दिन एक बुढ़िया राजा के महल के नीचे सांपदा माता का डोरा बाँट रही थी, जिसे लेने के लिए बहुत भीड़ लगी हुई थी. रानी ने भीड़ देखकर दासी से कहा की किस बात की इतनी भीड़ हुई है. दासी ने पता लगा कर रानी को बताया की एक बुढ़िया कच्चे सूत का सौलह तार का, सौलह गाँठ का, हल्दी से रंगा हुआ सांपदा माता का डोरा बाँट रही है. इसकी पूजा करके सोलह जो के दाने हाथ में लेकर सांपदा माता की कहानी सुनकर अपने गले में पहनता है उसकी धन-दौलत बहुत बढ़ती है, यह बात सुनकर रानी ने उस बुढ़िया से सांपदा माता का डोरा माँग लिया और पूजा करके तथा कहानी सुनकर अपने गले में पहन लिया.
एक दिन राजा ने जब रानी के गले में हीरे जवहरतो के हार के साथ उस डोरे को बंधा हुआ देखा तो रानी से पूछा की यह किस बात का डोरा तुमने पहन रखा है? रानी ने कहा सांपदा माता का डोरा है, इससे धन लक्ष्मी बढ़ती है यह सुनकर राजा ने कहा हमारे यहाँ किस बात की कमी है खजाने हीरे मोतियों से भरे पड़े है. यह कहकर राजा ने रानी के गले से उस डोरे को उतारकर फेंक दिया. रानी बोली राजन ये आपने ठीक नही किया. उसी रात को राजा को स्वप्न में सांपदा माता दिखाई दी, वो बोली में यहा से जा रही हूँ. १०-१२ दिन तक यही स्वप्न उसे आता रहा. वह उदास रहने लगा. एक दिन रानी ने उसकी उदासी का कारण पूछा तो राजा ने स्वप्न की बात बता दी. तब रानी ने उससे कहा की तुम उनसे पूछना आप कोन हो? आप जाओगे तो कोन आएगा? ओर मुझे कैसे पता चलेगा? राजा को फिर स्वप्न आया. रानी ने जेसा कहा तो उसने वेसए ही पूछा, तब सांपदा माता ने कहा, \" में सांपदा माता हू, में जौगी, और आपदा आएगी. मेरे जाने से तुम्हारा सारा धन राख हो जाएगा. दास दासी सब चले जाएगे. सोने की झारी मिट्टी की हो जाएगी.\" इतना कहकर सांपदा माता गायब हो गई. सुबह उटकर राजा ने देखा तो सच मे सब ख़त्म हो चुका था. यह देखकर उसे बहोत दुख हुआ. उसने रानी से कहा,\" तुम अपनी सहेलियो के साथ खेलने जाओ, कोई खाने को पूछे तो खा लेना.\" पर उस दिन किसी ने भी रानी से खाने को नही कहा. रानी ने राजा से यह बात बतादि. दुखी मन से राजा ने परदेश जाने का निर्णय लिया.
एक ब्राह्मण की बेटी को घर में दिया लगाने का कहकर चले गये. और कहा पानी भरना, झाड़ू लगा देना. आगे गये तो राजा को भूख लगी दोनो एक तालाब के पास रुके, राजा ने रानी को तितर लाकर दिए और कहा इसे पका लो, में अभी आता हूँ. रानी ने तितर पकाया जब वे उसे खाने बेटे, तो पका हुआ तितर भी उड़ गया. तब वे दोनो वहा से आगे गये और अपने राजा दोस्त के यहा पहुचे. राजा से जाकर लोगो ने कना कहा तुम्हारा मित्र आया है. तो राजा ने पूछा वह किस भेष में आया है. जवाब मिला वे मेले कुचले कपड़े पहने हुए है. तो राजा ने उन्हे अपने पुराने महल मै ठहरा दिया. उस महल मे एक नौ लख्खा हार एक खुटी पर लटका हुआ था. जैसे ही राजा रानी उस महल में आए दीवार पर बने मोर ने वह हार निगल लिया. यह देखकर राजा रानी ने सोचा की अब यहा से चलना चाहीये नही तो चोरी का इल्ज़ाम लग जाएगा.
राजा वहा से अपनी बहन के घर गया. लोगो ने कहा तुम्हारा भाई आ रहा है. बहन को मालूम हुआ की भाई मेले कुचले कपड़े पहने आ रहा है. बहन ने उन्हे सरोवर की पाल पर रुकने को कहा. और अपने भाई के लिए एक घड़ा भर के हीरे मोती लेकर गई. जैसे ही भाई ने हाथ लगाया सब राख हो गया. भाई ने कहा एक गद्दा खोद के इसे यही गाड़ दो. फिर वहा से आगे गये.
राजा रानी एक बगीचे में पहुचे. जो की बिल्कुल सूखा था. जैसे ही राजा रानी के कदम उस बगीचे में पड़े, वह हरभरा हो गया. यह देखकर माली ने उनसे कहा की तुम कोन हो? यहा काम करो उस पर रानी ने कहा में चार काम नही कर सकती-१) दिया नही लगाउगी २) चारपाई नही बिछाउगी ३) झाड़ू नही लगाउगी ४) बर्तन नही सॉफ करूगी. इस पर माली ने कहा तुम सिर्फ़ फुलो की माला बनाना और सब्जी बाजार में बेच आना, राजा बाग की रखवाली करता रहेगा. एक दिन रानी सब्जी बेचने बाजार गई, और अन्य स्त्रियो से बोली सब्जी ले लो, तो उन्होने कहा तोड़ा रूको हम सांपदा माता की कहानी सुन रहे है, फिर लेते है. तब रानी को याद आया पहले मेने भी सांपदा का डोरा लिया था. किंतु राजा ने डोरा तोड़ के फेक दिया. इसलिए सांपदा माता नाराज़ हो गई. घर आके राजा से उसने यह कहा. तो राजा ने कहा अगर सांपदा माता वापस आजाये तो सांपदा का डोरा लेके कहानी सुने. उस दिन रात को स्वप्न मे फिर सांपदा माता आई. और राजा से कहा में तेरे यहा दोबारा आउगि. राजा ने कहा हमे केसे पता चलेगा. तो माता ने कहा, जब तुम बाग मे मोट खिछोगे तो पहली बार में जौ की छड़ी, दूसरी बार में हल्दी की गाँठ और तीसरे में कच्चे सूत का कुकड़िया निकलेगा. तब तुम समज लेना की सांपदा माता आगाई है.
सब वैसा ही हुआ. उसने रानी को डोरा दिया, कहानी सुनी. माता ने उन्हे बहोत सारा धन दिया. फिर राजा रानी माली से बोले हमारे बारह बरस पूरे हो गये. अब हम घर जाएगे. उसे बहोत सारा धन देके वे अपने राज्य को चल दिये.
कहानी कहते, सुनते, हुकारा भरते ने. अधूरी की पूरी करजो पूरी हो परवान चढ़जो दो नाम घटता दो नाम बढ़ता.
यह कथा भेजें
पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।