हनुमान जयंती: पूजा विधि और नियम

विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।

अगली तिथि

मंगलवार, 20 अप्रैल 2027

शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा

इस दिन का पंचांगहनुमान जयन्ती की तिथियाँ

हनुमान जयंती की विधि एवं कहानी

  1. चैत्र सुदी पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था.
  2. इस दिन हनुमान जी के मंदिर में चना, चीरोंजी और नारियल का भोग लगाना चाहिये, आरती उतरना और प्रसाद बाँटे.
  3. इस दिन मंदिर में हनुमान जी को चोला चढ़ाया जाता है.
  4. एक औरत रोज हनुमान जी के मंदिर में जाया करती साथ में साग रोटी, चुरमा ले जाती और और हनुमान जी से कहती लाल लंगोटो, कांधे सोटो ले हनुमान जी खाओ.
  5. अब उसके बेटे का ब्याह हो गया, बहू घर में आ गई.
  6. जब बहू ने कहा सासू जी रोज रोटी का चुरमा बना के कहा ले जाते हो, तब सास बोली को रोज मंदिर में ले जाती हूँ.
  7. बहू बोली रोज रोज मंदिर मत जाया करो.
  8. तब सास ने रोटी पानी कुछ नही खाया, जब तक वह मंदिर न जाए.
  9. उसका रोज का नियम था.
  10. अब पाँच दिन हो गये सासू नही उठी.
  11. तब हनुमान जी आये और बोले बूढी माई क्यू सोई है? उठ उठ लाल लंगोटो, कांधो सोटो, हाथ में रोटो उठ कर दर्शन और खा लें.
  12. तब बुढ़िया माई बोली आज आप दे देगा, कल कोन देगा? तब हनुमान जी ने कहा में रोज दे जाउगा.
  13. तब बुढ़िया माई उठी और दर्शन कर, चुरमा का भोग लगा रोटी खाई.
  14. बुढ़िया माई के कमरे में हनुमान जी ने सारा ठाठ बाट कर दिया.
  15. उसके बाहर निकलने का काम ही नही रहा.
  16. उधर बहू को विचार आया की सास को कुछ खाने को नही दिया है, जाकर देखती हूँ कैसी दशा है.
  17. सास तो रोज चुरमा बना के हनुमान जी के मंदिर में भोग लगा रही है, अच्छी तरह से खा रही है, आनंद से रह रही है.
  18. ये देख बहू सास के पैर मे गिर गई और बोली मैने आपको बहोट दुख दिये है अब मई भी रोज हनुमंजी के मंदिर में जाउगी और चुरमे का भोग लगाउगी.
  19. हे हनुमान जी जैसा उस सास को दिया वैसा सब को देना, कहानी कहते, सुनते, हुकारा भरते ने.
  20. अधूरी की पूरी करजो पूरी हो परवान चढ़जो दो नाम घटता दो नाम बढ़ता.

श्री हनुमान जी की आरती पढ़ें →

यह कथा भेजें

पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।