रामनवमी व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री

विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।

अगली तिथि

गुरुवार, 15 अप्रैल 2027

शुक्ल पक्ष, शुक्ल नवमी

इस दिन का पंचांगराम नवमी की तिथियाँ

रामनवमी की विधि एवं कहानी

विधि

  1. इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था.
  2. दोपहर के बारह बजे इस दिन नवरात्रि समाप्त हो जाती है.
  3. कई लोग माताजी पूजते है.
  4. नारियल फोड़ते है.
  5. इस व्रत की कहानी सुनकर सूर्य भगवान को अरक दिया जाता है और मंदिर में पँचामृत प्रसाद लेकर भोजन किया जाता है.

कहानी

वन में श्रीराम, सिताजी और लक्ष्मण जा रहे थे. सिताजी और लक्ष्मण को थका हुआ देखकर श्रीराम ने थोड़ी देर रुक कर आराम करने का विचार किया और एक बुढ़िया के घर गये. बुढ़िया सूत काट रही थी. बुढ़िया ने आवभगत की और बेठाया, स्नान, ध्यान कर्वय. श्रीराम ने कहा- बुढ़िया माई पहले मेरा हंस मोती चुगे तो में भोजन करूँगा. बेचारी के पास मोती कहा से आवे. सूत कात कर ग़रीब गुज़ारा करती थी, पर अतिथि को ना कहना भी वह पाप समझती थी. वो दुविधा में पड़ गई. अतः दिल को मजबूत कर राजा के पास पहुची और एक अंजली मोती उधार देने के लिए विनती की. राजा बड़े अचम्भे में पड़ा की खाने को दाना नही और मोती उधार मांग रही है. वापस देने का तो सवाल नही उठता. आख़िर राजा ने नौकरों से कहकर पुराने पड़े मोती दिलवा दिये. बुढ़िया मोती लेकर घर आई. हंस को चुगाया तो रामजी ने उसके परीन्ड़े (पानी रखने की जगह) में एक मोतियों का झाड़ लगा दिया. दिन गये पेड़ बड़ा हुआ, फली लगने लगी पर बुढ़िया को कुछ पता नही था. पास पड़ोसीन चुन-चुन कर ले जाती है. एक दिन जब वह उसके नीचे सूत कात रही थी, तो एक फली टूट कर उसकी गोद में पड़ी. उसने उसे फोड़कर देखा तो पेड़ के नीचे मोतियो का ढेर हो रहा था. बुढ़िया को अब ज्ञात हुआ और उसने झट एक कपड़ा लेकर राजा के लिये मोती बान्धे और अपना कर्ज़ा उतारने के लिए महल में गई. राजा को लगा कुछ मागने आई है पर जब उसने मोतियो की पोटली राजा के सामने रखी तो राजा के अचम्भे का ठिकाना न रहा, राजा के पूछने पर बुढ़िया ने सारी बात बता दी. बुढ़िया ने कहा पास पड़ोसीन भी तो चुपचाप ले जाती है. आप चाहे तो आप ले ले मुझे क्या करना है. राजा ने तुरंत पेड़ मँगवाया और अपने दरवाजे पर लगवा दिया. पर रामजी की कृपा से वो काँटे का होगया. एक दिन उसका काँटा रानी के पैर में चुभ गया और बहोट पीड़ा देने लगा. तब राजा ने वो पेड़ वापस बुढ़िया के घर लगवा दिया. अब वो खूब आनंद से रहती और खूब मोती बाटती.

४. रामनवमी व्रत की विधि एवं कहानी

विधि

  1. राम नवमी के व्रत करनेवाले को छह महीने तक रोजाना सुबह कहानी सुननी होती हे.
  2. छह महीने पूरे होने पर दान करते हे.
  3. ६ मावे के लड्डू बनाकर दान करे.
  4. १ लड्डू ब्राह्मण को, १ लड्डू मंदिर में, १ लड्डू पीपल मे चढ़ावे, १ लड्डू छोटे बच्चो को प्रसाद मे दे, १ लड्डू कहानी सुनने वाली स्त्री को, ओर १ लड्डू खुद खावे.
  5. दूसरे ६ महीने मे नारियल, तीसरे ६ महीने मे खरबूज.
  6. जैसा ऋतु हो वैसा दान करे.
  7. इस तरह डेढ़ वर्ष तक करे.

कहानी

राम लक्ष्मण वन में जा रहे थे सिताजी बोली में भी चलूगी राम ने मना कर दिया की तुम क्या करोगी हमारे साथ आके, पर वे नही मानी और चल दी रामजी के साथ. आगे गये गंगाजी के किनारे से हनुमानजी फल तोड़कर लाए. एक रामजी को, एक लक्ष्मण को, एक सीताजी को और एक खुद ले लिए. सब ने फल खाए सिताजी नही खाई, रामजी बोले फल खलो. पर सिताजी बोली मे नही खाउगी, कहानी सुनने के बाद ही खाउगी. सब ने कहा हमे कहानी सुना दो. सिताजी ने कहा आप सब पुरुष हे, और ये कहानी किसी पुरुष को नही कहते. स्त्री को कहते है. तब रामजी ने कहा तो एक काम करो वहा कुएँ के पाल पर बैठ जाओ. जो स्त्री आए उसे सुना देना.

एक साहूकार की बहू आई, सोने चाँदी के घड़े लेकर, जारी का बेस पहने हुए. दूध चूल्हे पर, पुत पालने मे, पति सेज पर. वो सारे सुख थे सासराल मे. सिताजी बोली आओ बहन मेरी कहानी सुन लो. वो बोली मेरी सास लड़ेगी तुम तो राम की सीता हो. तुम्हे क्या काम है,तुम्हे बेटे चलेगा. उसने कहानी नही सुनी, सिताजी ने उसे श्राप दे दिय. रास्ते मे ही घड़े पीतल के हो गये. सारे सुख ख़त्म हो गये. घर आई तो सास ने कहा गई तब सब सुख थे और आई तो सब ख़त्म. तो उसने सिताजी की श्राप वाली बात बतादी.

दूसरे दीन दूसरी स्त्री पीतल का घड़ा लेकर आई. सिताजी ने उससे कहा मेरी कहानी सुन लो. उसने कहा सुना दो.

सिताजी ने कहानी सुनाई, \"आओ राम चंदन की चौकी पर बैठो राम तिलक छापा लगाओ, राम घर में राम बाहर, राम सीता सारे घर को काम, राम सारे सब को काम.\" यह कहानी सुनते ही उस स्त्री के सारे सुख हो गये. घर गई तो सास ने पूछा इतना सब सुख केसे हुआ. उसने सारी बात बता दी. सास ने कहा, कहानी सुनने से इतना होता हो तो व्रत से कितना होगा. जा व्रत की विधि पूछ क आ. वो स्त्री सिताजी से बोली मेरी सास व्रत की विधि पूछ रही हे. सिताजी ने कहा यह व्रत राम नवमी से डेढ़ बरस तक करना होता हे. कहानी सुनके ही खाते है. फिर साहूकार की बहू भी आगाई. और बोली मेरा सब सुख पहले जेसा कर दो. सिताजी ने उसे भी कहानी एवं विधि बताई. सब पहले जेसा हो गया.

हे सीता माता जैसा दूसरी स्त्री को दिया वैसा सबको देना, कहानी कहते, सुनते, हुकारा भरते ने. अधूरी की पूरी करजो पूरी हो परवान चढ़जो दो नाम घटता दो नाम बढ़ता.

श्री रामचन्द्रजी की आरती पढ़ें →

यह कथा भेजें

पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।