चैत्र नवरात्रि: पूजा विधि और नियम

विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।

अगली तिथि

बुधवार, 7 अप्रैल 2027

शुक्ल पक्ष, शुक्ल प्रतिपदा

इस दिन का पंचांगचैत्र नवरात्रि की तिथियाँ

नववर्ष (नया साल)

चैत्र सुदी एकम से नया साल लगता है. इस दिन नव वर्ष का पंचांग सुनते है और तेरह पंचांग ब्राह्मानो को दान करते है. इसका बड़ा महत्व है.

नवरात्रि

चैत्र सुदी एकम को रामायण का नौ दिन का पाठ करते है. अगर नही हो सके तो ब्राह्मण से करा ले. नौ दिन तक रोजाना रामचंद्रजी और रामायण की पूजा करे. जल, मोली, रोली, चावल, फूल, अबीर, गुलाल, धूप, दीपक, कपूर, प्रसाद, सुपारी, पान, लौंग, इलायची, फल और दक्षिणा चढ़ाएँ. आरती करके रामायण का पाठ करें उतनी देर तक दीपक चलता रहना चाहिये.

नवरात्रि माताजी की पूजा विधि

  1. चैत्र सुदी एकम से नवरात्रि शुरू होती है.
  2. एक लकड़ी के पाटे या दीवार पर घी और सिंदूर (रोली से भी बनाते है) से देवी मांडकर देवी की तस्वीर रखें.
  3. पाटे पर गणेशजी, नौग्रह और षोडस मात्रुका बनाएँ.
  4. पाटे पर आधे हिस्से में लाल और आधे हिस्से में सफेद कपड़ा बिछाएँ.
  5. एक सुपारी को मोली से लपेटकर गणेशजी बनाएँ और थोड़े से चावल पर रखें.
  6. सफेद कपड़े पर चावल से नौ कुद्डी बनाकर नौ ग्रह और लाल कपड़े पर गेहूँ से सोलह कुद्डी बनाकर षोडस मात्रुक बनाये.
  7. पाटे की बगल में मिट्टी में जवारे के लिए गेहूँ डालकर उसके उपर कलश स्थापित करें.
  8. कलश में जल(गंगाजल) डालकर, पाँच आम के पत्ते लगाएँ.
  9. एक सराई में चावल डालकर कलश रखें और एक छोटे डाभ को मोली से लपेटकर सराई पर रखें.
  10. एक मिट्टी के गमले में जवारे उगाएँ.
  11. इन सबकी नौ दिन तक पूजा करें.
  12. जल, मोली, रोली, चावल, फूल, अबीर, गुलाल, सिन्दूर, धूप, दीपक, कपूर, लाल फूल की माला, प्रसाद, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, फल, दक्षिणा, ध्वजा और वस्त्र चढ़ाएँ.
  13. जोत लेवे.
  14. आरती करें.
  15. पंडित से नौ दिन तक दुर्गाज़ी का पाठ कराए.
  16. नौ दिन तक ब्राह्मण की कवारी कन्या को खाना खिलाएँ.
  17. जो नवरात्र करें वह एक समय ही खाना खाए.
  18. आठवा दिन माता की कड़ाही का होता है.
  19. इस दिन सिरा(हलवा), पूरी, चने की सब्जी और रायता बनाकर माता को भोग लगाएँ.
  20. उस दिन जोत को सिरे का भोग लगाएँ.
  21. नौ कवारी कन्या को खाना खिलाए, टीका निकाले और दक्षिणा दें.
  22. नवरात्रा में माता के मंदिर में जाकर पूजा करें.
  23. उपर लिखी पूजा की सामग्री और चूड़ी तथा नारियल चढ़ाएँ.

दुर्गा माँ की आरती पढ़ें →

यह कथा भेजें

पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।