वैशाख में पीपल पथवारी व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री

विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।

वैशाख मास में, परिवार की परंपरा के अनुसार।

वैशाख में पीपल पथवारि की कहानी

कहानी (१)

एक राजा ने वैशाख नहाया. गाँव में ढिढोरा पिटवाया कि उससे पहले कोई न नहावे. राजा तालाब जाता तो उसे पानी हिलता दिखता. राजा ने पहरा बैठा दिया पर सारी रात के जागे हुए सिपाही पौ फटने पर सो जाते थे. एक बान्दरि किनारे के पेड़ से उतरकर नहा लेती और फिर पेड़ पर जाकर बैठ जाती. आखरी दिन बान्दरि नहा कर पेड़ पर चढ़ि और पहरेदार की आँख खुली. उसकी समज में आ गया और उसने राजा को सारी बात बता दी. राजा ने कहा बान्दरि तू बहोत बहादुर है जो मेरे से पहले नहाती थी. तू मेरे महल में रह. बान्दरि साथ आ गई. राजा ने उससे विवाह कर लिया. उसके रहने का इंतज़ाम कर दिया. थोड़े दिनों में उसके गर्भ रह गया. राजा ने बताया कि जब तेरा बालक हो तो यह घंटी बजा देना. मैं तेरा इंतज़ाम कर दुगा. राजा कह कर चला गया. रानियों को उससे चीड थी. मौका मिल गया, उन्होने बान्दरि से कहा राजा है, यो ही कह गया, घंटी बजाने से क्या होगा,यदि यकीन ना हो तो बजाकर देख ले. बान्दरि ने घंटी बजाई राजा आया और पूछा क्या हुआ? रानियों ने कहा महाराज जानवर है, इसे क्या मालूम इसने तो यूं ही घंटी बजा दी. राजा चला गया.

कुछ दिन बाद जब बान्दरि के बच्चा पैदा हुआ तो उसने घंटी बजाई, पर राजा नही आया. उसने सोचा यो ही बजा रही होगी. रानियों ने उसके आँख पर पट्टी बांध दी, बच्चे को गढ्ढे में फिकवा दिया और बान्दरि के पास पत्थर रख दिया. राजा आया पूछ ताछ की तो पत्थर बता दिया. राजा ने वो पत्थर फिकवा दिया.

उधर कुम्हार-कुम्हारींन माटी लेने आये. उनकी कोई संतान नही थी. बालक को देख कर खुश हो गये.घर ले गये और उसका पालन पोषण किया. लड़का बड़ा हुआ, सयाना हुआ. उसने कुम्हार से एक घड़ा बनवाया. उसके १०८ छेद किये. जंगल में जाकर बैठ गया. गणगौर पूजने वाली छोरियाँ जुवारा लेने आई. प्यास लगने पर छोरियों ने कुम्हार के लड़के से पानी माँगा. उसने कहा मेरे एक फेरा लगाओ और पानी पिलो. कुछ तो वापिस चली गई और कुछ भोली छोरियाँ जो ज़्यादा प्यासी थी, उन्होने एक-एक फेरा दे दिया. छोरे ने सबको एक साथ पानी पीला दिया. पानी पीने वाली लड़कियो के सावे नही निकले. उनके माँ-बाप ने पता लगाया. सारा भेद खुल गया. कोई भी उनसे विवाह करने को तय्यार नही हुआ. लाचार होकर सब ने अपनी अपनी लड़की का विवाह उस लड़के के साथ कर दिया. समय पर सब को एक एक लड़का हुआ. खबर सारे गाँव में फेल गई.

राजा को भी पता चला तो उसने कुम्हार को बुला के सारी बात पूछी तो पता चला यह बान्दरि का ही बेटा है. राजा ने लड़के को सम्मान के साथ महल मे लाया.बान्दरि, बेटा, बहू और पोतों के साथ सुख से रहने लगा. बान्दरि ने वैशाख नाहया तो राजा सा राजपाट,बेटा, बहू का सुख मिला. कहानी कहते, सुनते, हुकारा भरते ने. अधूरी की पूरी करजो पूरी हो परवान चढ़जो दो नाम घटता दो नाम बढ़ता.

कहानी(२)

एक सासू बहू थी. सास ने बहू से कहा दूध-दही बेच आ. बहू गई रास्ते में स्त्रियाँ पीपल पूज रही थी. उसने पूछा तुम क्या कर रही हो. स्त्रियों ने कहा पीपल पथवारि सिंचती है. इससे अन्न होगा, धन होगा, पुत्र होगा और परदेस गया पति वापस आएगा. बहू ने कहा तब तो मैं भी सिंचुगी. तुम सिंचती हो पानी से और मैं सिंचुगी दूध दही से. उसने दूध दही बेचना छोड़ दिया और रोज दूध दही लेकर जाती और पीपल पथवारि में सींच आती. बहोत दिन हो गये, सास ने कहा बहू दूध दही के पैसे ला. बहू ने कहा कल लाऊगी. दूसरे दिन दूध दही लेकर गई और पीपल पथवारि में सिँचकर बोली मेरी सास ने पैसे मंगाए है. पीपल पथवारि ने कहा हमारे पास पैसे कहा है, पत्ते और पत्थर है, ये ले जा. बहू उठाकर ले गई और ओबरी के पीछे रख कर सो गई. सास ने पूछा पैसे लाई क्या? तो बहू ने कहा हा लाई हूँ,

ओबरी के पिछवाड़े पड़े है. सास ने जाकर देखा तो हीरे- पन्ने जगमगा रहे थे. सास ने बहू से कहा इतना धन कहा से लाई? किसी का चुरा कर तो नही लाई? बहू ने सारी बात बतादि. सास ने कहा मैं भी पीपल पथवारि सींचुगी. तू मुझसे दूध दही बेचने को कह. बहू ने सास से कहा कहीं बहू भी सास से कोई काम कहती है क्या? सास ने कहा, इसमे तेरा क्या? बहू ने कहा टिक है, आप जाकर दूध दही बेच आना. सास गई. दूध दही तो गाँव में बेच दिया, और हांड़ियों का धोवन पीपल पथवारि में डाल दिया. रोज इसी तरह करती. कई दिन हो गये. सास ने बहू से कहा- तू मुझसे दूध दही के पैसे लाने को कह. बहू ने कहा मैं केसे कहु? पर सास ने कहा तू लाने को कह. बहू ने सास से कहा अच्छा जाओं दूध दही के पैसे ले आओं.

सास दुसरे दिन गई और पीपल पथवारि से बोली मेरी बहू ने पैसे मंगाए है. पीपल पथवारि बोली कही बहू भी पैसे मांगती है. उसने कहा हाँ मांगती है. तो पीपल पथवारि बोली हमारे पास पैसे कहाँ है. ये पत्ते और पत्थर है, चाहे तो ले जा. सास ने पोटली बाँधी और लाकर ओबरी में डाल दी. तब बहू ने सास से पैसे मांगे सास ने कहा ओबरी में पड़े है. बहू ने जाकर देखा तो साँप कीड़े-मकोडे आदि थे. बहू ने कहा सासूजी यह क्या? सास ने आकर देखा तो उसे बड़ा दुख हुआ. पीपल पथवारि के पास गई और बोली- तुमने दगा दिया है. भई दगा तो तुमने किया- जो दूध दही तो बेच आती और धोवन का पानी हमारे में डाल देती. तुम्हारी बहू ने सिन्चे दूध दही से. उसने धर्म के लिए किया और तुमने लोभ से किया. सास ने हाथ जोड़ लिए, पीपल पथवारि ने अपनी माया समेट ली. सास बहू आंनद से रहने लगी.

कहानी कहते, सुनते, हुकारा भरते ने. अधूरी की पूरी करजो पूरी हो परवान चढ़जो दो नाम घटता दो नाम बढ़ता.

यह कथा भेजें

पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।