नरसिंह जयंती व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री
विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।
नरसिंह जयंती की विधि एवं कहानी
विधि
- नरसिंह जयंती चौदस के दिन भगवान का जन्म शाम को हुआ.
- इस दिन उपवास करके शाम को भोजन करना चाहिए.
- अपनी शक्ति के अनुसार गोदान, तिल, स्वर्ण तथा वस्त्र आदि का दान देना चाहिए.
- विजय नगर के राजाओं का नरसिंह मूर्ति ही राजचिन्ह था.
कहानी
पुराणों के अनुसार प्राचीन समय में कश्यप नाम के एक राजा थे. उनकी प्राणवल्लभा का नाम महारानी दिति था. दिति से दो पुत्र हिरण्याक्ष तथा हिरण्यकशिपु हुए. जिसमें उनके दूसरे पुत्र हिरण्याक्ष का विष्णु भगवान के वराह रूप धारण कर के मार डाला जिसके परिणाम स्वरूप हिरण्यकशिपु काफ़ी कुपित हुआ तथा भाई का प्रतिशोध लेने के लिए कठिन तपस्या के द्वारा ब्रम्हा तथा शंकर को प्रसन्न किया. पितामह ब्रम्हा ने उसे अजेय होने का वरदान दिया. वरदान के अभिमान से वह प्रजा पर अत्याचार करने लगा उसी समय उसकी पत्नी कयाधू की कोख से प्रल्हाद का जन्म हुआ. यद्द्यपि प्रल्हाद का जन्म राक्षस के घर में हुआ था फिर भी वह भगवान का भक्त तथा पिता विरोधी था. हीरण्यकष्यप ने प्रल्हाद का मन राम भक्ति से विमुख करने के लिए करोड़ो नीतियाँ खेल डाली किन्तु उसके ऊपर इसका नाम मात्र भी प्रभाव नहीं पड़ा. अन्त में उसने प्रल्हाद को मार डालने के लिए बहुत षडयंत्र रचे. जैसे पर्वत की चोटी से गिराना, समुद्र में डुबाना, सापो की कोठरी में छोड़ना, मतवाले हाथी के आगे रखना तथा अग्नि में जलाने आदि के बहुत से असफल उपक्रम किए किंतु प्रल्हाद का बाल भी बांका न हो सका.
एक दिन प्रल्हाद के कृत्य से आग बबुला होकर हिरण्यकशयप ने तलवार दिखाकर पूछा बता तेरा भगवान कहा है यह प्रश्न सुनकर विनम्र भाव से प्रल्हाद बोला पिताजी भगवान सब दूर है. हिरण्यकष्यप ने कहा इस खम्बे में भी है. प्रल्हाद ने कहा- हाँ इस खंबे भी है. क्रोध में आकर हिरण्यकष्यप ने खम्बे को लात मारी. वैसे ही खम्बे को फोड़कर भगवान नृसीह प्रकट हुए. उन्होने हिरण्यकशयप को अपनी गोद में रखकर तेज नखों से उसका पेट चीर डाला. मृत मरण के पश्चात नृसिँह भगवान से प्रार्थना कर प्रल्हाद ने अपने पिता को मोक्ष प्राप्त कराया. प्रसन्न हो कर भगवान ने प्रल्हाद की खुशियों को स्वीकार कर लिया तथा यह कहा कि जो लोग मेरा व्रत करेंगे वे पाप से मुक्त हो कर परमधाम को प्राप्त करेंगे.
यह कथा भेजें
पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।