बूढ़ा बासोड़ा व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री
विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।
वैशाख मास में, परिवार की परंपरा के अनुसार।
बूढ़ा बासोडा पूजन सामग्री एवं विधि
पूजा सामग्री
0 / 10 सामग्री तैयार
विधि
- वैशाख लगते ही सोमवार बुधवार या शुक्रवार को बूढ़ा बासोडा की पूजा करते है.
- शीतला माता की पूजा करे उसके बाद पथवारि की पूजा करे, कहानी सुने.
- बायना निकाले.
- वैशाख में ही अच्छा दिन देखकर सांपदा के डोरे खोले, इस दिन व्रत करे कहानी सुने और बायना निकाले सास को पैर लग के देना, डोरे पीपल में चढ़ा देना.
बूढ़ा बासोडा की कहानी
एक गाँव में एक बुढ़िया माई रहती थी. वह बासेडे के दिन शीतला माता की पूजा करती थी और ठंडी रोटी खाती थी. उसके गाँव में और कोई भी शीतला माता को नही पूजता था.
एक दिन उस गाँव में आग लग गई. जिसमें केवल बुढ़ियाँ की झोपड़ी को छोड़कर सबकी झोपडियाँ जल गई. इससे और सब लोगो को बहुत आश्चर्य हुआ. तब सब लोग उस बुढ़ियाँ के पास आये और इसका कारण पूछने लगे तब बुढ़ियाँ बोली की मैं तो बासेडे के दिन ठंडी रोटी खाती थी और शीतला माता की पूजा करती थी. तुम लोग यह काम नही करते थे, इससे तुम्हारी झोपड़ियों में आग लग गई.
तभी से पूरे गाँव में बासेडे के दिन शीतला माता की पूजा होने लगी और सब ठंडी रोटी खाने लगे. हे शीतला माता जैसे बुढ़ियाँ की रक्षा की वैसे सब की करना. कहानी कहते, सुनते, हुकारा भरते ने. अधूरी की पूरी करजो पूरी हो परवान चढ़जो दो नाम घटता दो नाम बढ़ता.
यह कथा भेजें
पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।