आखातीज (अक्षय तृतीया) व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री

विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।

अगली तिथि

रविवार, 9 मई 2027

शुक्ल पक्ष, शुक्ल तृतीया

इस दिन का पंचांगअक्षय तृतीया की तिथियाँ

आखातीज की विधि एवं कहानी

विधि

  1. इस दिन कुम्हार के यहाँ से मिट्टी के कलश मांगकर खरबूज या और भी कोई सा फल उस पर रखकर ब्राह्मण को दान करना चाहिए.
  2. गेहूँ की खिचड़ी और जौ का सत्तू खाने का ज़्यादा महत्व है.

कहानी

आखातीज का महत्व युधिष्ठिर ने श्रीकृष्ण भगवान से पूछा था. श्रीकृष्ण भगवान बोले राजन यह तिथि परम पुण्यमयी है. इस दिन दोपहर से पूर्व स्नान जप तप होम स्वाध्याय, पितृ-तर्पण तथा दान आदि करने वाला महाभाग अक्षय पुण्य फल का भागी होता है. इसी दिन से सतयुग का आरम्भ होता है इस लिए इसे \'युगादी तृतीया\' भी कहते है.

यह कथा भेजें

पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।