करवा चौथ व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री
विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।
करवा चौथ की पूजा एवं विधि
सामग्री
0 / 10 सामग्री तैयार
विधि
- कार्तिक माह की चौथ को करवा चौथ मनाई जाती है.
- सबसे पहले पटिये पर या नीचे मिट्टि या रोली से चौक लगाए.
- रोली से सातिया मांड कर पानी का कलश रखे मिट्टि का करवा रखे जिसमे गेहूँ, मुंग, या चावल कोई भी एक अनाज भरे बहुत से लोग शक्कर भी भरते है.
- एक रुपये का सिक्का और गुड एक दिये पर रख कर लाल कपड़े से बाँधे और मॉली भी बाँधे.
- गणेशजी की मूर्ति और चौथ माता पटिये पर रखकर, पटिये की चारो तरफ रोली से बिंदी लगाए.
- चौथ माता और गणेशजी की पूजा करे फिर हाथ मे गेहूँ के १३ दाने लेकर कहानी सुने.
- अगर ब्यावली साल हो तो पिहर से १५ करवे, सास की साड़ी और सुहाग का सामान आता है.
- उन करवे में भी पैसे मुंग रखकर लाल कपड़े से बाँध कर रखे और कहानी सुनने के बाद करवे पर साड़ी रखकर तेरह बार हाथ फेर कर सास को पैर लग कर दे.
- उसके बाद चाय दूध पी सकते है.
- फिर रात में चाँद को अरग देकर, बायणा निकाले और खाना खाए.
- चौथ को अरग देते समय का बोलना
- किसी को भी अरग देते वक्त यही बोलते है.
- व्रत का नाम लेते समय जो व्रत कर रहे है उसका नाम ले.
- सोना की सी मूंदडी मोतिया को सो हार कार्तिक की चौथ को सूरज ने अरग देता जियो म्हारा वीर भरतार आम तले म्हारो सासरो, नीम तले म्हारो पीर, चौबाती को दिवलो नाना बरती बात मई जीयो सुहागन से चौदस की रात नीत उठ जाउ सासरे नीत उठ जाउ पीर १, २, ३, ४, .....
- ३०.
- मेरी तीस तेरी असीस.
कहानी
प्राचीन समय में वेद शर्मा नाम का एक विद्वान ब्राह्मण रहता था. उसके सात बेटे और एक बेटी थी और वह बेटी अपने सातों भाईयों की बहुत लाड़ली बहन थी. भाई-बहन हमेशा एक साथ ही भोजन करते थे. जब कार्तिक की चौथ आई तो बहन ने करवा चौथ का व्रत रखा. जब सातों भाई खाना खाने बैठे तो बहन को भी खाने के लिए बुलाने लगे. इस पर उनकी माँ ने कहा कि इसका तो आज करवा चौथ का व्रत है और जब रात में चाँद निकलेगा तब यह अर्ध्य देकर खाना खाएगी. इस पर भाईयों दूर जंगल में आग जला दी और छलनी में से बहन को चाँद दिखा दिया. बहन अर्ध्य देने लगी तो उसने अपनी भाभियों को भी बुलाया कि तुम भी अर्ध्य दे लो लेकिन भाभियाँ कहने लगी के ये चाँद तो तेरे लिए निकला है हमारे लिए नहीं इसलिए तुम ही अर्ध्य दो.
बहन ने जीसे ही पहला टुकड़ा तोड़ा तो उसके ससुराल से बुलावा आ गया कि उसका पति बीमार है. लड़की की माँ ने लड़की को कपड़े पहनाने के लिए जैसे ही संदूक खोला तो सफेद कपड़ा ही हाथ आया और तीन-चार संदूक खोलने पर भी सफेद कपड़े ही सामने आये तो उसने वही पहनाकर जल्दी से भेज दिया और जाने से पहले उसे एक सोने का सिक्का देते हुए बोली कि रास्ते में सभी के पैर पड़ती जाना और जो तुम्हे सुहागिन होने का आशीष दे उसे ही यह सिक्का देना.
रास्ते में किसी ने भी उसे सुहागिन होने का आशीर्वाद नहीं दिया सभी ने यही कहा कि ठंडी हो, शीली हो, सब्र करने वाली हो, अपने भाईयों की बहन हो, भाईयों का सुख देखने वाली हो. जब वह ससुराल के दरवाजे पर पहुंची तो उसकी छोटी ननद मिली. बहन ने उसके भी पैर छू दिए जिस पर ननद ने कहा कि सीली हो, तुझे पूत हो, तुझे बेटे हों और मेरे भाई का सुख देखने वाली हो. यह सुनते ही बहन ने सोने का सिक्का अपनी ननद को दे दिया और अपने पल्ले में गाँठ बाँध ली.
अंदर जाने पर उसकी सास ने कहा कि ऊपर कोठरी है वहाँ जाकर बैठ और जब वह ऊपर गई तो उसने देखा कि उसका पति मरा पड़ा है. पति को लेकर वह वहीं पड़ी रही और अपने मृत पति की सेवा करती रही. उसकी सास, दास-दासियों के हाथ बची-खुची रोटी भेज देती थी. इस तरह अपने पति की सेवा करते उसे एक साल हो गया. करवा चौथ का व्रत फिर आया. सभी सुहागिन स्त्रियों ने नहा-धोकर करवा चौथ का व्रत रखा. सिर धोया, हाथों में मेहंदी लगाई और सोलह श्रृंगार किए. सभी ने सुहाग के नाम की नई चूड़ियाँ पहनी. बहन यह सब देखती रही. एक पड़ोसन ने कहा कि तू भी करवा चौथ का व्रत कर ले. तब वह बोली कि मैं कैसे व्रत करूँ? इस पर पड़ोसन बोली कि चौथ माता सब ठीक कर देंगी. पड़ोसन के कहने पर उसने भी व्रत रख लिया. कुछ देर में करवे बेचने वाली आई और आवाज लगाने लगी कि करवा लो! भाईयों की प्यारी करवा लो, दिन में चाँद उगवाने वाली करवा लो, ज्यादा भूख की मारी करवा लो. बहू ने आवाज लगाई कि ऎ, करवे वाली मुझे भी करवा दे जा! इस पर वह बोली कि मेरी दूसरी बहन आएगी वह तुझे करवा देगी.
दूसरी बहन आई तो वह आवाज लगाने लगी – करवा लो! भाईयों की प्यारी करवा लो, दिन में चाँद उगवाने वाली करवा लो, ज्यादा भूख की मारी करवा लो. बहू ने आवाज लगाई कि ऎ, करवे वाली मुझे भी करवा दे जा! इस पर वह बोली कि मेरी दूसरी बहन आएगी वह तुझे करवा देगी. इस तरह से पाँच बहने आई सभी ने यही कि कहा कि मेरी बहन करवा देगी. अब छठी बहन ने करवों के लिए आवाज लगाई और उसने कहा कि हमारी सातवीं बहन आएगी तुम उससे करवा लेना. तुम उसके रास्ते में काँटे बिखेर देना. उसके पैर में काँट चुभ जाएगा जिससे वह बहुत चिलाएगी तो तुम सुई लेकर उसका पैर पकड़कर जबर्दस्ती काँटा निकाल देना. जब वह तुम्हे आशीर्वाद देने लगे तो तुम उससे करवा माँग लेना. करवे लेकर तुम व्रत का उद्यापन करना जिससे तुम्हारा पति ठीक हो जाएगा.
दासी ने आकर देखा कि वह दोनों तो चौपड़ खेल रहे है वह उलटे पैर लौट गई और जाकर सास से कहा कि महल में तो बहुत रौनक लगी है. आपके बहू-बेटे तो चौपड़ खेल रहे हैं. यह सब देख सास देखने आई और देखकर बहुत खुश हुई. बहू ने सास के पैर छूए तो सास ने कहा कि बहू सच बता कि तूने ये चमत्कार कैसे किया? बहू ने करवा चौथ की सारी बात बता दी. यह सुनकर राजा ने सारे नगर में ढिंढोरा पिटवा दिया कि सभी बहने करवा चौथ का व्रत जरुर करें. पहली करवा चौथ अपने पीहर में करें और वहीं उसका उद्यापन भी करें. सब कोई, भाई की बहन, पुरुष की स्त्री, बेटे की माँ सब ने चौथ का व्रत करना. १२ न हो तो ६ करे, ६ न हो तो ४ करे, २ तो करनी ही चाहिए.
हे चौथ माता सुहाग देना, साहूकार की बेटी की तरह दुख मत देना.
हे चौथ माता जैसा आपने इसकी सुनी वैसे ही सभी की सुनना.
इस कहानी के बाद बिन्दायक जी की कहानी भी कही जाती है.
यह कथा भेजें
पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।