अहोई अष्टमी व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री

विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।

अगली तिथि

शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2027

कृष्ण पक्ष, कृष्ण सप्तमी

इस दिन का पंचांगअहोई अष्टमी की तिथियाँ

होई अष्टमी की विधि व पूजा

  1. होई एसे मांडते है.

सामग्री

0 / 13 सामग्री तैयार

विधि

  1. लगते कार्तिक की अष्टमी को होई माता की पूजा करते है, उपवास करते है, शाम को गाय बछड़ा की पूजा करते है, कहानी सुनते है और तारे को अरग देकर भोजन करते है.
  2. सात दाने गेहूँ के हाथ में लेकर कहानी सुने.
  3. सिरा और रुपये का बायना निकाले.
  4. दूसरी विधि-
  5. बहुतसे लोग होई माता दीवाल पर मांडते है उसकी पूजा करते है.
  6. चाँदी की होई और दो चाँदी के मोटी नाल मे पोकर गले मे पहनते है.
  7. जीतने लड़के होते है उतने दो दो मोटी बढ़ाते है.
  8. बेटे का ब्याव हुआ हो या बेटे का जन्म हुआ हो तो उजमन करते है.
  9. उजमन के लिए एक थाली में आठ जगह सिरा , रुपये और एक ब्लाउज पीस रख के हाथ फेर कर सास को देते है.
  10. कहानी सुनकर होई गले मे पहने और दीवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए ही निकालते है.

कहानी

एक साहूकार था उसके सात बेटे और एक बेटी थी. एक दिन सातो बहू और बेटी मट्टि खोदने गई. उसमे बेटी के हाथो स्याहू माता के बच्चे मारे गये. उसने कहा तेरी कुख बाँध दुगी. तो साहूकार की बेटी ने अपनी बड़ी भाभी से कहा मेरी जगह तुम अपनी कुख बन्धा लो. तो वो नही मानी फिर दूसरी के पास गई वो भी नही मानी. आख़िर सबसे छोटी से उसने कहा तो छोटी बहू ने सोचा अगर एसा ना किया तो सासूजी नाराज़ हो जाएगी, तो उसने कुख बन्धा ली.

वो सुबह जल्दी उठकर सुरयू गाय का सारा काम कर आती थी, गौ माता सोचने लगी आजकल कौन मेरा काम कर जाता है. वे सब बहुऐ तो आपस में लढति रहती है. फिर कौन सारा काम करता है, यह देखना चाहिए. इसलिए दूसरे दिन गौ माता सुबह जल्दी उठ गई. और देखने लगी तो साहूकार के छोटे बेटे की बहू आई और सफाई करने लगी. गौ माता ने उससे पूछा तुझे क्या चाहिए, तब उसने कहा वचन दो तब बोलुगी, गौ माता ने उसे वचन दे दिया. उसने कहा स्याहू माता के पास मेरी कुख बँधी है, वो तेरी सहेली हे सो मेरी कुख छुड़वा देवो.

तब सरयू माता उसे सात समंदर पार स्याहू माता के पास ले गई, रास्ते मे दोनो एक पेड़ के नीचे रुके थोड़ी देर में वाहा एक साप आया, और उस पेड़ के उपर जो गरुड़ पंखनी के बच्चे थे उन्हे डसने वाला था, इसलिए साहूकार की बहू ने उस साप को मार डाला. गरुड़ पंखनी ने साहूकार की बहू को देखा तो उसे चोच मारने लगी, तब उसने कहा की मेने तेरे बच्चो की जान बचाई और तुम मुझे ही मार रही हो, तब गरुड़ पंखनी ने उससे कहा मेरे बच्चो को बचाने के लिए तुम्हे जो माँगना हे माँग लो. तब बहू ने कहा मुझे सात सागर पार स्याहू माता के पास ले चलो. गरुड़ पंखनी सरयू गाय और साहूकार की बहू को अपने पंख पर बिता कर ले गई.

स्याहू माता सरयू गौ को देखकर बोली आओ सहेली, बहोत दीनो बाद आई, मेरे सिर में जूँ हो गई है, निकाल दोगी. तो सरयू गौ ने कहा मेरे साथ जो आई है उससे निकलवा लो. साहूकार की बहू ने सब जूँ निकाल दी. तब स्याहू माता बोली तूने बहोत भलाई करी, जा तेरे सात बेटे जिए. तब बहू ने कहा मेरे तो एक भी कोनी है. स्याहू माता ने पूछा क्यो नही है. तब बहू बोली पहले वचन दो तो बोलू, स्याहू माता ने वचन दे दिया. तब बहू ने कहा मेरी कुख आप के पास बँधी पड़ी है. तब स्याहू माता बोली तूने तो मुझे ठग लिया, वचन नही दिया होता तो कभी कुख नही खोलती. पर अब खोलनी पड़ेगी, जा तेरे सात बेटे और सात बहू घर पर मिलेगे. तू सात उजमान करना, सात होई माँडना, सात जगह कढ़ाई करना. उसने घर जाकर देखा तो उसके सात बेटे बहू उसे मिल गये. और बहोत धन भी हो गया है. उसने फिर बड़ी धूम धाम से होई का उजमान किया. सात जगह होई मांदी. सब जेठानि बोली जल्दी पूजा कार्लो नही तो अभी वो करमजलि रोने लगेगी. एक ने अपने बेटे को देखने भेजा. बेटा आकर बोला काकी के तो धूम धाम से उजमन हो रहे है. सब जाकर पूछे तू कुख केसे छुड़ा लाई तब वो बोली मे छोटी थी नादान थी इसलिए मेने कुख बंधावा ली, पर स्याहू माता को मेरी दया आ गई और मेरी कुख खोल दी.

हे स्याहू माता उसकी कुख बाँधी वेसे किसकी मत बाँधना उसकी खोली वेसे सब की खोलना.

यह कथा भेजें

पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।