बारह महीने की पूर्णिमा: पूजा विधि और नियम
विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।
बारह महीना की पूर्णिमा
१. फल पूनम- हर पूनम को भगवान के मंदिर में फल चढ़ाए और दर्शन करे. उपवास रखना. पूरी होने के बाद आखरी पूनम को सब तरह के फल मंदिर में चढ़ा देते है.
२. दिया पूनम- हर पूनम को भगवान के मंदिर में दिया लगाये. उपवास रखना. पूरी होने के बाद आखरी पूनम को मंदिर में चाँदी का दिया चढ़ाए.
३. चुन्दडि पूनम- हर पूनम को उपवास रखना. पूरी होने के बाद आखरी पूनम को चुन्दडि कलप कर बहन बेटी को देना.
४. चूड़ा पूनम- हर पूनम को उपवास करे और चूड़ा कलप कर बहन बेटी को दे. आखरी पूनम को भी एसा ही करे.
५. तारा पूनम- हर पूनम को उपवास करे और तारे देख कर भोजन करे. आखरी पूनम को दान करे.
६. गौ पूनम- हर पूनम को उपवास करे और गाय की पूजा करे फिर भोजन करे. आखरी पूनम को गाय दान करे.
७. सातिया पूनम- हर पूनम को उपवास करे और मंदिर मे रोली से सातिया माँडना. आखरी पूनम को चाँदी का सातिया दान करे.
८. पाँच धान पच्चीस पूनम- इस उपवास मे ढाई वर्ष लगते है. पाँच पाँच पूनम पर अलग अलग धान खाते है. चावल, गेहू, चना, बाजरा और ज्वार आदि. जो धान की पूनम पूरी होती है वो धान ढाई किलो दान कर दे.
९. सिडा पूनम- हर पूनम को उपवास करे और ब्राह्म्ण को सिदा दे. आखरी पूनम को भी एसा ही करे.
१०. चाँद पूनम- हर पूनम को उपवास करे और चाँद देख कर भोजन करे. आखरी पूनम को चाँदी का चाँद दान करे.
११. सूरज पूनम- हर पूनम को उपवास करे, सूरज भगवान को जल चढ़ाए और एक समय भोजन करे. आखरी पूनम को चाँदी के सूरज भगवान बना कर दान करे.
१२. कलश पूनम- हर पूनम को उपवास करे. हर पूनम को तांबे का कलश हाथ फेर कर दान करे.
१३. सुहाग पूनम- हर पूनम को उपवास करे और आखरी पूनम को तेरह सुहाग की चीज़े हाथ फेर कर दान करे.
१४. सौभाग्य पूनम- हर पूनम को उपवास करे और सुहागन को भोजन कराए और उसे ब्लाउज पीस एवं सुहाग पिटारि दे.
यह कथा भेजें
पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।