हल छठ: पूजा विधि और नियम
विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।
भाद्रपद (भादवा) मास में, परिवार की परंपरा के अनुसार।
ह्ल छट की विधि एवं पूजा सामग्री
विधि
- इस दिन शिव पार्वती तथा गणेश जी की पूजा करते है.
सामग्री
रोली, हल्दी, मेहंदी, मोली, अगरबत्ती, घी का दीपक, जनेऊ, बेलपत्र, फूल, कच्चा दूध, फल, नेवैद्य और मोरधन. इसमे हाल का जोता न खाते है और न पूजा मे रखते है. गाय का दूध-दही नही खाते, केवल भैंस का ही दूध-दही उपयोग मे लेते है. यह व्रत करने से स्त्रियो का सुहाग अचल होता है और अंत मे शिवधाम की प्राप्ति होती है.
हल छठ की कहानी
एक नगर मे दो स्त्रिया रहती थी. जेठानी का नाम था तारा और देवरानी का नाम था सलोनी. सलोनी सदाचारिणी सुशील तथा दयालु थी. तारा दुष्ट थी. एक बार दोनो तली परोस कर ठंडी होने रख कर बहार आई. जेठानी ने महेरी बनाई थी और देवरानी ने खीर. दोनो बाते कर रही थी की दोनो के घर मे कुत्ते घुस गये एवं थाई चाटने लगे. दोनो अंदर दौड़ कर गई. देवरानी दयालु थी तो उसने बची हुई खीर भी कुत्ते को खाने के लिए दे दी. वही जेठानी ने कुत्ते को घर मे बंद कर इतना मारा की उसकी कमर ही टूट गई. दोनो कुत्ते घर से बाहर निकले और एक दूसरे का हाल पूछा. पहला कुत्ता बोला- वह बड़ी भली स्त्री थी उसने मुज़े भर पेट खीर खिलाई. मे उसे आशीष देता हू की अगले जन्म मे उसके घर बेटा बन जन्म ली और उसकी खूब सेवा करू. दूसरा कुत्ता बोला- मेरी तो दुर्गति हो गई. एक तो खाने कुछ मिला नही उपर से इतना मारा की कमर ही तोड़ दी. मई भी उसके घर बेटा बन जन्म लुगा और उसे इतनी पीड़ा दुगा की वह टूट जाएगी. वह कुत्ता मर गया. और तारा के घर जन्म लिया किंतु हलछट के दिन मार गया. इस तरह प्रति वर्ष उसे बेटा होता एवं हलछट के दिन मर जाता. उसे संदेह हुआ, एक रात उसके सपने मे वही कुत्ता आया, और उसने कहा- मई ही तेरा पुत्र बन जन्म लेता हू एवं हलछट को मर जाता हू, तूने मेरे साथ जो दूर व्यवहार किया था उसी कारण एसा होता है. जो तुम हलछट का व्रत करो तो तुम्हारे बच्चे जीवित रहेगे. तारा ने वैसा ही किया तब जाकर उसके बच्चे जीवित रहे.
यह कथा भेजें
पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।