दूबड़ी सातें व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री

विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।

भाद्रपद (भादवा) मास में, परिवार की परंपरा के अनुसार।

दूबड़ी सात की पूजा एवं विधि

  1. दूबड़ी साते का पाटा एसे माँडते है.

पूजा सामग्री

0 / 15 सामग्री तैयार

विधि

  1. इस दिन पाटा मांडते है.
  2. सभी पूजा सामग्री से पूजा करे, फिर सीधे हाथ मे मोठ, दही, काटा रखे.
  3. दूसरे हाथ मे मोई, दही, मोठ और काटा रखे.
  4. कहानी सुने फिर काटा पासे.
  5. म्ज़ जिस हाथ मे वह काटा निगल ले और दूसरे हाथ का पाटे पर चढ़ा दे.
  6. फिर पतवारी और गणेशजी की कहानी सुने.
  7. बायना निकाले.

कहानी

प्राचीन समय में एक साहूकार रहता था और उसके सात बेटे थे. वह अपने जिस भी बेटे का विवाह करता वह मर जाता था. इस तरह से उसके छ: बेटे मृत्यु की गोद में चले गए. अब उसका सबसे छोटा पुत्र ही बचा था जिससे वह दुखी रहने लगा कि इसके विवाह के बाद यह भी मर जाएगा. उसके छोटे बेटे के विवाह की भी चर्चा होने लगी और रिश्ता तय होने पर विवाह की तिथि भी पक्की कर दी गई. लड़के विवाह में शामिल होने के लिए उसकी बुआ भी आने लगी तो उसे रास्ते में एक बुढ़िया चक्की पीसते हुए मिली और उसने बुढ़िया से सारी बातें कह डाली. उसकी बात उनकर बुढ़िया बोली कि विवाह के दिन घर से बाहर आते हुए ही वह दरवाजे के गिरने से दबकर मर जाएगा. अगर वह बच भी गया तो रास्ते में जहां बारात रुकेगी वहाँ पेड़ गिरने से मर जाएगा और अगर यहां भी बच गया तो ससुराल में जाने पर वहां का दरवाजा गिरने से मर जाएगा. अगर यहाँ भी बच गया तो फेरों के समय सातवाँ फेरा लेते हुए साँप के काटने से मर जाएगा. इस पर लड़के की बुआ ने कहा कि हे माता! इसके बचने का कोई उपाय बताओ? इस पर बुढ़िया बोली कि उपाय तो है पर कठिन है. बुआ ने कहा कि आप उपाय तो बताएं चाहे कठिन ही सही, हम उसे करने का प्रयास तो करें! अगर प्रयास करने पर भी लड़का नहीं बचा तो उसकी किस्मत. बुढ़िया ने कहा कि जब बारात लेकर लड़का घर से निकले तब पीछे की दीवार तोड़कर वहाँ से निकले और रास्ते में बारात कहीं रुकती भी है तो पेड़ के नीचे लड़का ना ठहरे. जब ससुराल पहुंचे तब पीछे के दरवाजे को फोड़कर ही जयमाला करवाना. जब भाँवचर का समय हो जाए तो एक कटोरी में दूध डालकर रख लेना और एक ताँत का फाँसया बनाकर रख लेना. जब साँप दूध पी ले तब उसे फाँसे में फँसाकर बाँध लेना. साँप के बँधने से उसकी पत्नी सर्पिणी आएगी उसे छुड़ाने के लिए तब तुम कहना कि पहले मेरे छ: भतीजों को जीवित करो. वह तुम्हारे छ: भतीजों को जीवित कर देगी. लेकिन एक बात का ध्यान रखना कि यह बात किसी अन्य व्यक्ति को नहीं बताना, नही तो बात कहने वाले और बात सुनने वाले दोनों की मृत्यु निश्चित है. दोनों में से कोई नहीं बचेगा. सारी बातें बताने के बाद बुढिया ने अपना नाम दूबड़ी बताया फिर वह चली गई.

जब बारात जाने लगी तब बुआ ने कहा कि ठहरो. मेरे भतीजे को दीवार फोड़कर पीछे से बाहर निकालो. ऎसा होने पर लड़का कुशलपूर्वक बाहर आ गया और आगे का दरवाजा भरभराकर गिर गया तब सब लोग कहने लगे कि बुआ ने लड़के को बचा लिया. बारात जब जाने लगी तो बुआ भी बारात के साथ चलने लगी तब सभी ने बुआ को रोकना चाहा कि औरतें बारात में नहीं आती हैं लेकिन बुआ ने एक नहीं सुनी और वह बारात के साथ चल दी. बारात रास्ते में एक पेड़ के नीचे रुकने लगी तब बुआ ने बारात को रोका और लड़के को पेड़ के नीचे खड़े होने की बजाय धूप में खड़ा कर दिया. लड़के के धूप में खड़ा होते ही पेड़ भी गिर गया. यह देख सभी बाराती बुआ की प्रशंसा करने लगे. अब पूरी बारात बुआ की समझदारी की कायल हो गई और किसी ने फिर बुआ का विरोध नहीं किया. जब बारात लड़के की ससुराल पहुंची तब बुआ ने लड़के व बारात को पीछे के दरवाजे से भीतर प्रवेश कराया. उसके बाद आगे का दरवाजा भी गिर गया इस पर सभी हैरान थे कि यह सभी बातें बुआ को कैसे पता चली. अब लड़के की भँवरे पड़ने की बारी आई तो बुआ ने पहले से ही एक कटोरी में कच्चा दूध लेकर रख लिया और ताँत का एक फाँसा भी पास रख लिया. जब लड़के की सातवीं भँवर पड़ने का समय हुआ तभी साँप भी आ गया. साँप को देखते ही बुआ ने उसके आगे दूध की कटोरी रख दी. जब साँप दूध पीने लगा तो बुआ ने उसे ताँत के फाँसे में फंसाकर बाँध लिया. जब सर्पिणी आये तो बुआ ने बह्तीजों को जिन्दा करने की बात कही तो उसने वैसा ही किया और साँप को लेकर चली गई. अब साहूकार के सभी बेटे जीवित थे. बारात कुशलता से वापिस आ गई और साहूकार के बेटों को जीवित करने वाली उस बुढ़िया का नाम दूबड़ी आठे पड़ गया. कहानी सुनने पर सभी को कहना चाहिए कि हे दूबड़ी माता. जैसे आपने साहूकार के बेटों को जीवित किया वैसे ही आप सभी की रक्षा करना.

यह कथा भेजें

पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।