गणेश चतुर्थी: पूजा विधि और नियम

विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।

अगली तिथि

शनिवार, 4 सितंबर 2027

शुक्ल पक्ष, शुक्ल चतुर्थी

इस दिन का पंचांगगणेश चतुर्थी की तिथियाँ

गणेश चतुर्थी की विधि

पूजा सामग्री

0 / 14 सामग्री तैयार

विधि

  1. उतरते भादवा की चौथ के दिन गणपति की मूर्ति बाजार से लाकर स्थापित करना और विधि विधान से पूजा करनी चाहिए.
  2. पूजा करने के बाद आरती की जाती है.
  3. लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद बाँट देते है.
  4. कहते है इस दिन रात में चन्द्रमा नही देखना चाहिए, क्योकि चोरी का इल्ज़ाम लगता है.
  5. अनंत चतुर्थी को भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन होता है.
  6. शादी का पहला साल हो तो डंडे और धानी पिहर से आते है.
  7. इस दिन चुरमे की छोटी छोटी सी पिंडी बनाते है, सब कमरो के चारो कोने मे थोडा थोडा डाल देते है.
  8. और बोलते है की गणेशजी आपकी सवारी को संभालना एसा बोलने से घर मे चूहे नही होते.

गणेशजी की आरती

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा |

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा |

एकदंत दयावन्त चार भुजा धारी |

मस्तक सिन्दुर सोहे मूषक की सवारी | जय गणेश.....

अंधन को आख देत, कोडियान को काया |

बान्झन को पुत्र देत, निर्धन को माया | जय गणेश.....

हार चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा |

लड़वन का भोग लगे संत करे सेवा | जय गणेश.....

दिनन की लाज राखो, शंभु-सुतवारी |

कामना को पूरा करो जग बलिहारी || जय गणेश....

गणेश जी की आरती पढ़ें →

यह कथा भेजें

पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।