गंगा दशमी व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री
विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।
गंगा दशमी पूजन विधि एवं कहानी
विधि
- ज्येष्ठ सुदी दशमी को गंगा दशहरा कहा जाता है.
- इस दिन नदियों मे श्रेष्ठ गंगाजी भागीरथ द्वारा स्वर्ग लोक से पृथ्वी पर अवतीर्ण हुई थी.
- ज्येष्ठ शुक्ल दशमी अगर सोमवार के दिन आए और हस्त नक्षत्र हो तो उसे घोर पाप को नष्ट करने वाली मानी गई है.
- हस्त नक्षत्र में बुधवार के दिन गंगा अवतरण हुआ था, इसलिए यह तिथि अधिक महत्वपूर्ण है.
- इस दिन स्नान, दान, तर्पण से दश पापों का विनाश होता है.
- इसलिए इसका नाम गंगा दशहरा पड़ा.
कहानी
प्राचीन काल में अयोध्या में सगर नाम के राजा राज्य करते थे. उनकी केशानि एवं सुमति नाम की रानियाँ थी. पहली रानी का एक पुत्र असमंजस तथा दूसरी रानी को ६० हज़ार पुत्र थे. एक बार राजा अश्वमेघ यज्ञ कर रहे थे, और उसकी पूर्ति के लिए अश्व छोड़ा गया. जिसे इंद्र ने चुरा लिया. एवं कपिल मुनि के आश्रम में छुपा दिया. राजा ने अपने ६० हज़ार पुत्रो को उसे खोजने के लिए भेजा. खोजते-खोजते कपिल मुनि के आश्रम में पोचे तथा समाधि मग्न मुनि की क्रोधाग्नि में जलकर भस्म हो गये. उन्हे खोजते हुए असमंजस पुत्र अंशुमन जब मुनि के आश्रम आएतो गरुड़ देव ने उन्हे सारा वृतांत सुनाया. और ये भी कहा की- इनकी मुक्ति के लिए स्वर्ग से गंगाजी को धरती पर लाना होगा. पहले अश्व को लेजाकर अपना यज्ञ पूरा करो, फिर इनकी मुक्ति करवाना. अंशुमन ने यही किया, और सगर से सारा वृतांत कहा. महाराज सगर की मृत्यु के उपरांत अंशुमान एवं उसके पुत्र दिलीप ने आजीवन तप किया किंतु गंगाजी को पृथ्वी पर नही ला सके.
अंत में दिलीप के पुत्र भागीरथ ने गोकर्ण तीर्थ में जाकर ताप किय. कई वर्ष तप करने के बाद ब्रह्माजी प्रसन्न हुए तथा गंगाजी को पृथ्वी पर ले जाने की अनुमति दी.
किंतु ब्रम्हा जी के कॅम्डल से निकल ने पर उनके वेग को संभालेगा कोन? यह शक्ति तो केवल शिवजी में ही थी. इसलिए भागीरथ ने एक अंगूठे पर खड़े होकर शंकर जी के लिए ताप किय.उस्कि आराधना से प्रसन्न होकर शंकर जी उसकी मदत करने के लिए तय्यार हो गये. ब्रम्हा जी ने गंगाजी को स्वर्ग से छोड़ा तथा शिवजी ने अपनी जटा फेला कर उन्हे धारण किया.
एसा कहा जाता हे की गंगाजी को यह अभिमान था की वे शिव जी की जटा चिर कर पाताल चली जाएगी. किंतु कई दिन शिवजी की जटा ओं में भटकने के बाद भी उन्हे बहार आने का कोई रास्ता नही मिला. और सभी देवता एवं भागीरथ की प्रार्थना पर शिवजी ने उन्हे हिमालय में स्थित बिंदुसार में मुक्त किया, तब वे सात धाराओं मे बहाने लगी. तब दिव्य रात पर भागीरथ के पीछे सातवी धारा याने गंगा जी चल दी. मार्ग में जन्हु ऋषि का आश्रम एवं तप स्थल आता था, गंगा को अपने तप में आया विघ्न समजकर उसे पी गये. किंतु देवता एवं भागीरथ की प्रार्थना पर उसे अपनी जंघा से निकाला. तभी से उसे जन्हु पुत्री या जान्हवी भी कहा जाता है. इस प्रकार तरण- तारन करते हुए कपिल मुनि के आश्रम तक आई और सभी ६० हज़ार सागर पुत्रो को मोक्ष दिया. तब ब्रम्हा जी ने प्रकट होकर भागीरथ को वरदान दिया. और कहा की गंगा को ही भागीरथी के नाम से भी जाना जाएगा. एवं उसकी कथा अमर रहेगी.
यह कथा भेजें
पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।