वट सावित्री व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री
विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।
वट सावित्री व्रत की विधि एवं पूजन सामग्री
पूजा सामग्री
0 / 8 सामग्री तैयार
विधि
- किसी भी बड़ के पेड़ की पूजा करनी चाहिए, पूजा करने के बाद दिया जलाना, पैसे चढ़ाना, आम एवं शक्कर चढ़ाना उसके बाद मोली और सूत के बना गट्टा लेकर पेड़ पर लपेटते हुए फेरी देते जाना चाहिए उसके बाद पथवारि की पूजा करे और कहानी सुने.
- इस दिन पक्की रसोई बनाते है.
- बहुत से लोग बायना भी निकालते है.
- कई लोग पेड़ की पूजा न करते हुए, बड़ की डाली कलश में रखकर पूजा करते है.
- बड़ के पत्ते के ५ गहने बनाके पहनते है.
वट सावित्री की कहानी
कहानी (१)
एक राजा के सात पुत्र थे उनमे से सबसे छोटे बेटे के कोई संतान नही थी. इसलिए उसकी बहू का इतना आदार सत्कार नही था जितना और बहुओं का था. बेचारी का मन बहुत उदास रहता था. क्योंकि उसका पति भी उसका मान सम्मान नहीं करता था उसकी जेठानियाँ ताने मारती थी. पर एक रोज छोटी रानी की दासी ने एक कला निकाली और चारों और झूठी खबर फैला दी की छोटी रानी गर्भवती है. छोटी रानी ने इस झूठी खबर के लिए दासी को खूब बुरा भला कहा. परंतु दासी ने उसकी एक भी बात नहीं मानी और उसे चुप रहने के लिए कहा. बेचारी चुप रहती कुछ न कहती. दासी ने उसका बाहर आना जाना भी बंद करवा दिया. बात ही बात में नौ महीनें भी बीत गये.
दासी ने दाई को बुलवाया और सोने का टका देकर राजा को लड़का होने की खबर देने को कहा. दाई ने एसा ही किया. सब बहुत खुश हो गये. राजा ने मिठाई बटवाई, परंतु रानी इस झूठ से बहुत दुखी हुई. दासी ने छटी एवं जलवा पूजन का दस्तूर भी करवाया और भी सारे नेग करवाए. फिर दासी ए पंडितजी को बुलवाया और सोने का टका देकर अरज की - आप राजा से कहना की इस बालक के ग्रह एसए हे की बारा वर्ष तक इसके पिता बालक का मुँह न देखे यदि देखा तो उसकी मृत्यु हो जायेगी. राजा ने पंडितजी की बात मान ली. इसी तरह समय समय पर कोई ना कोई बात रख कर दासी ने ग्यारह वर्ष निकाल दिए. सबको विश्वास था की लड़का बड़ा हो रहा है. अब दासी ने यह बात बनाई की लड़के का विवाह करके बहू सहित लड़के का मुँह देखना अच्छा है. राजा ने यह बात भी मान ली और एक अच्छे घर में रिश्ता पक्का कर दिया. आख़िरकार लग्न का दिन भी आ गया. पहले सारे नेग, बान बनोरे आदि सब हो गये, बारात चलने को आई परंतु लड़के को किसी ने नही देखा.
छोटी रानी ने सोचा अब बात खुल जाएगी परंतु दासी ने कहा आप तो चुपचाप देखते जाइए. और उसने आटे को गूँध कर एक पुतला बनाया, उसे कपड़े गहने पहना दिए और एक पालकी में बैठा दिया. बारात के साथ उस पालकी की निगरानी के लिए दासी भी चली. आयेज जाकर एक गाँव के पास वट वृक्ष के नीचे कुछ महिलाएँ पूजा कर रही थी. उस दिन वट पूजन का दिन था. दासी ने वह पालकी वहा उतार दी. और उन स्त्रियों से कहा की अगर आप इस डोले की निगरानी रखो तो में गाँव में जाकर पूजन सामग्री लें आऊँ और कहानी सुन लू. स्त्रियों ने कहा अच्छा.
दासी चली गई, पीछे से कुछ कुत्ते आये और पुतले को खा गई. कपड़े फाड़ डाले. थोड़ी देर में दासी आई और पालकी की हालत देख कर रोने चिल्लाने लगी. सभी महिलाओ ने दुख व्यक्त किया. और वट देवता से प्रार्थना की, कि है वट देवता हमने आपकी पूजा सच्चे मन से की है, तो यहा एक सुंदर राजकुमार आ जाए. वट देवता ने उनकी प्रार्थना सुन ली और पालकी में एक बारह वर्ष का सुंदर राजकुमार दिखाई दिया, सब की प्रसन्नता का पार नही रहा. सबने वट देवता की पूजा की और पालकी ले जाकर बारात के डेरे पर खड़ी कर दी. बड़ी धूम धाम से विवाह के सारे नेगचार पूरे हुए. बारात वापस आई और धूमधाम से गाज़ेबाजे के साथ गाँव में लाई गई. राजा ने राजकुमार का पहले पहल मुँह देखा और उसके बाद सबने देखा. सबके चेहरे खिल गये. राजकुमार की माँ ने दासी का बहुत आदर सत्कार किया. दासी ने उसे सारी बात बता दी. और उससे वट पूजा करने का संकल्प करवाया. छोटी रानी ने दासी की बात मान ली सारे परिवार में आनन्द छा गया. नगर में ढिंढोरा पिटवाया की सब स्त्रीया वट पूजन करे.
कहानी(२)
मद देश में राजा अश्वपति को देवी की उपासना से केवल एक लड़की हुई इसलिए देवी के नाम पर ही उसका नाम सावित्री रखा. जब वह विवाह के योग्य हुई तो राजा ने कहा बेटी मैने तुमको पालपोस कर इतना बड़ा कर दिया, पढ़ाया लिखाया अब तुम सर्व गुण सम्पन्न हो. इसलिए अब तुम अपने लायक अच्छे से अच्छा वार ढुंढ़ो मंत्री को भेजता हूँ वह तुम्हारी हर प्रकार से रक्षा करेगा.
सावित्री ने वर की खोज करते करते सत्यवान को अपने लायक पाया और अपने देश वापिस आ गई. थोड़ी देर बाद नारदजि राजा के पास आए और पूछा राजन लड़की के लिए कोई वर ढूँढा या नही तो राजा ने बताया मैने यह काम उसके ऊपर ही सौंप दिया और वह अभी अपने लायक वर ढूँढ कर आई नारद जी ने सावित्री को बुलाकर सारी बात पूछी. सावित्री के बताने पर नारद जी ने कहा और तो सब ठीक हे पर उनका राजपाट छीन गया है वे जंगल में रहते है इस पर भी सत्यवान हर तरह से लायक है. किंतु अब उसकी आयु केवल १ वर्ष की ही बची हे. इसलिए तुम कोई और वर ढूँढ लो. यह सुनकर राजा को भी बहुत चिंता हुई. सावित्री को बहुत समझाया बुझाया पर उसने कहा मैं एक हिंदू कन्या हू. हमारा धर्म कहता है, एक बार जिसे अपना पति मान लिया जाता है, या माता पिता ने जिससे विवाह कर दिया, बाद में चाहे उसमें कोई भी खराबी होवे, वही उसका पति है. सावित्री के उत्तम वचन सुनकर नारद जी ने उसे दिया और राजा से कहा अब तुम्हे इसका विवाह सत्यवान के साथ कर देना चाहिए.
सत्यवान अपने माता-पिता के साथ जहाँ रहते थे वही वन में जाकर विधि विधान से उनका विवाह कर दिया और राजा अपने देश में आ गया. सत्यवान सावित्री बड़े आनंद से रहने लगे. सावित्री अपने अंधे सास ससुर एवं सत्यवान की खूब सेवा करती. पतिव्रत धर्म का पालन करती. सदा सत्यवान के साथ रहती एक पल भी अकेले नही छोड़ती. एक साल पूरा हो गया, उस दिन सत्यवान लकड़ी काटने जंगल में गया. सावित्री भी उसके साथ गई. लकड़ी काटते हुए सत्यवान के सिर में दर्द हो गया तो सावित्री ने सत्यवान को अपनी गोद में सिर रखकर लेटा दिया.
थोड़ी देर में यमराज अपने दूत के साथ सत्यवान के प्राण लेने आगये, विधि का विधान बताकर सत्यवान के प्राण को ले जाने लगे. सावित्री भी उनके पीछे जाने लगी. थोड़ी दूर चलने पर यमराज ने उसे वापस जाने को कहा किंतु वह नही मानी. यम द्वार तक उनके पीछे चलती रही. उसकी ज़िद देखकर यमराज ने उसे वरदान मांगने के लिए कहा. उसने तीन वरदान मांगे. एक में अपने अंधे सास ससुर के लिए आखे एवं उनका खोया हुआ राजपाट. दूसरे में अपने मातपिता के लिए पुत्र. तीसरे में खुद के और सत्यवान के १०० पुत्र. यमराज ने तथास्तु कह दिया. तब उसने कहा आप तो सत्यवान को लिए जा रहे हो. फिर हमारे पुत्र केसे होगे? आख़िर हारकर यमराज ने सत्यवान को जीवनदान दिया.
इस प्रकार सावित्री उस वट वृक्ष के नीचे आई जहा उसने अपनी पति को सुलाया था. एवं अपने पति के साथ अपने राज्य लोट गई. कई दीनो तक राज्य का सुख भोगा.
यह कथा भेजें
पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।