निर्जला एकादशी व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री
विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।
निर्जला एकादशी व्रत विधि एवं कहानी
- हर एकादशी को फलहार खाकर व्रत करे.
- रात्रि जागरण करें.
- व्रत करते बहोत साल हो जाए तो पंडित से पूछ कर उजमन करें.
विधि
- चौबीस एकादशीयों में यह एकादशी सबसे उत्तम मानी गई है.
- इस एकादशी को करने से २४ एकादशियों का फल सहज ही प्राप्त हो जाता है.
- जहाँ तक हो सके इस दिन पानी नहीं पीना चाहिये.
- इसलिए यह व्रत अत्याधिक कठिन होने के साथ साथ कष्ट एवं संयम साध्य भी है.
- फिर भी यह व्रत हर किसी को करना चाहिये.
- जलपान के निशिध्द होने पर भी फलहार के पश्चात दूध पीने का विधान इस व्रत में है.
- इस दिन व्रत करने वालों को चाहिए की इस दिन सुराही में पानी भरकर ऊपर आम और शक्कर रखकर पंडित को देवे.
- औरते नथ पहनकर ओढना ओढ़ कर मेहंदी लगाकर विधि पूर्वक एक मिट्टी के करवे में शक्कर रुपया, आम रखकर सास को पैर लगकर देवे.
- इस एकादशी का व्रत करके यथा सामर्थ्य अन्न, वस्त्र, छतरी, जूता, पंखा तथा फल आदि का दान करना चाहिये.
- इस दिन जल सहित कलश का दान करने से वर्ष भर की एकादशी का फल प्राप्त होता है.
कहानी
एक दिन महर्षि व्यास ने पांडवों को एकादशी के व्रत का विधान तथा फल बताया. एक दिन भोजन करने के दोष की जब चर्चा करने लगे तो भिमसेन ने अपनी आपात्ति प्रकट करते हुए कहा, \"पितामह एकादशी के व्रत का पालन करते हुए समुचा पांडव परिवार इस दिन अन्न नही ग्रहण करेगा, आपके इस आदेश का पालन मुझसे न हो सकेगा. मैं तो बिना खाए रह ही नही सकता. परिणामतः चौबीस एकादशियों पर निराहार रहने की कष्ट साधना से बचा कर मुझे कोई एक एसा व्रत बताइये जिसे करने से मुझे विशेष असुविधा भी न हो और वह फल भी मिल जाए जो शेष लोगों को चोबिस एकादशी व्रत करने पर मिलेगा\"
यह कथा भेजें
पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।