हरतालिका तीज व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री

विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।

अगली तिथि

शुक्रवार, 3 सितंबर 2027

शुक्ल पक्ष, शुक्ल तृतीया

इस दिन का पंचांगहरतालिका तीज की तिथियाँ

हरता लिका तीज की पूजा एवं विधि

पूजा सामग्री

0 / 20 सामग्री तैयार

विधि

  1. इस दिन सुबह मोहरत में उठकर दातुन कर आंवला, नीबू, आंधीझाडा मिले तो इससे नहाकर निर्जल रहकर उपवास करना पडता है.
  2. पटिये पर बालुरेत काली मिट्टि से शिव पार्वती गणपती नन्दी कार्तिकेय की मूर्ति बनाकर पटिये को पवित्र जगह पर रखकर केले के पत्ते व विभिन्न पेडो के पत्ते से रेशमी वस्त्रो से मण्डप बनाकर पूजन किया जाता है.
  3. पुजन करते समय तांबे के कलश पर आम्रपत्ते और नारियल रख कलश बनाये, दिया जलाकर पूजा आरम्भ करे.
  4. सर्व प्रथम गणपती शिव पार्वती नन्दी कार्तिकेय कि पूजा करे.
  5. फ़िर आरती करे.
  6. रात मे भजन किर्तन करते हुए जागरण करे.
  7. दुसरे दिन मिट्टि से बनी प्रतिमा का किसी पवित्र नदि या तालाब या जल स्त्रोत मे विसर्जन करे.
  8. ब्राम्हण को जिमा कर या सिधा देकर भगवान का प्रसाद लेकर भोजन करे और व्रत खोले.
  9. बिस साल यह व्रत करने के बाद उद्यापन करे.

कहानी

यह कथा स्वयं शिवजी पार्वतीजी से कहते है- एक समय कैलाश पर्वत पर शिवजी से पार्वती पुछने लगी,हे महाराज जिससे सब मनुष्यों को सम्पूर्ण धर्मो का सारांश समजे, एवं थोडे परिश्रम से बहुत फ़ल हो एसे छिपे हुए व्रत के बारे में आप कहिये. हे नाथ यदि आप मुझ से प्रसन्न हो तो यह बतलाइये कि कौनसी तपस्या व दान या व्रत के करने से आदि मध्य और अन्त से रहित तिनों लोकों के स्वामी ऐसे आपको मैने पाया इस प्रकार जब पार्वतीजी ने पूछा तब महादेवजी बोले कि देवी जो छुपाने योग्य और जिससे सारा धर्म हो उस उत्तम व्रत को तुम्हारी प्रीति के लिये तुम्हारे आगे कहता हूँ सुनो. यह व्रत ऐसा है जैसे तारागणों में चन्द्रमा, नवग्रहो में सुर्य, चारों वर्णो में ब्राह्मण, देवताओं में विष्णु, नदियों में गंगा, पुराणों में महाभारत, वेदों में सामवेद, इन्द्रियों में मन वैसे ही सब व्रतों में उत्तम पुराण और वेदों के सारांश व्रत की शास्त्रों में जैसा कहा है और मैने उसको करते हुए देखा है उसे मन लगाकर सुनो जिन व्रत ही के प्रभाव से अन्त्रध्यान होकर तुम हमारे आधे आसन को प्राप्त हुई सम्पूर्ण वृतांत को मै कहता हूँ सो सुनो- भादों के महिने में हस्त नक्षत्र सहित तीज को जो स्त्री व्रत करती है, वह समस्त पापों से छुटकर स्वर्ग लोक में जाती है. हे देवी सुनो हिमालय पर्वत पर जैसा तुमने व्रत किया था, उसका वृतांत कहूँगा- जब शिवजी ने एसा कहा तो पार्वतीजी ने कहा,हे नाथ तुम्हारे मुख से वह सम्पुर्ण वृतांत सुनने की इच्छा है कि मैने क्यो एसा दुर्लभ व्रत किया. तब शिवजी ने कहा,- हे प्रिये भारत खण्ड में बडा ही दिव्य एवं सभी पर्वतो का राजा, जिसमे अनेक प्रकार की रंग-बिरंगी भूमी, पशू, पक्षी, वृक्ष और मृग से युक्त हिमवान पर्वत है. उसी पर्वत पर नित्य ही देवता एवं गंधर्व विहार करते है. हे प्रिये उसी पर्वत पर बाल्यावस्था मे हि निचे को मुख करके, बारह धतुरा को पिकर और चौसठ वर्ष पत्ते खाकर, माघ के महिने में जल में, वैशाख के महिने में पंचाग्नि में और श्रावण में मैदान में, अन्न जल त्याग कर तुमने बडि कठिण तपस्या की, इस व्रत के दुख को देखकर तुम्हारे पिता को बडा दुख हुआ. और चिंता हुइ कि एसि कन्या का विवाह में किससे करु. उसि समय वहा नारद मुनी पधारे. तब उन्हे उचीत स्थान देकर, आदर सत्कार किया. और आगमन का कारण पुछा. तब नारदजी ने कहा, मुझे विष्णु जी ने आप कि कन्या के लिये योग्य वर सुचित करने भेजा है. तब हिमवान ने पुछा कौन हे वह योग्य पुरुष. तब नारदजी ने कहा भगवान विष्णु के समान कोइ और हे क्या इस जगत में. यह सुनकर हिमवान अत्यंत प्रसन्न हुए. और वचन दिया कि वे अपनी कन्या का विवाह भगवान विष्णु से हि करेंगे. यह वचन सुनने के बाद नारदजी ने विष्णु लोक पोहचकर यह समाचार दिया. हिमवान ने भी यह समाचार अपनी पुत्री पार्वती को सुनाया. तब वह अत्यंत दुखीत होकर अपनी सखियो सहित मदिंर गइ और विलाप करने लगी. तब पार्वती कि सखी ने उसे शांत करते हुए कहा, विलाप क्यो करती हो. तब पार्वती ने कहा, मैने शिव को अपने पती रुप में प्राप्त करने हेतु इतने व्रत किये, और मेरे पिताजी मुझे भगवान विष्णु को देना चाहते है. अब प्राण त्यागने के सिवा और कोइ मार्ग नहि हे मेरे पास. तब उसकि सखि ने कहा तुम प्राणो का त्याग न करके मेरे साथ एसे वन में चलो जिसके बारे में तुम्हारे पिताजी को पता नहि है.

पार्वती के वन में जाने के बाद हिमवान ने उसे हर जगह तलाश किया, और उसके न मिलने पर चिंता कर मुर्छित हो जमिन पर गिर पडे. इधर वन मे एक गुफ़ा में रेत से पार्वती सहित शिव लिंग की मुर्ति को स्थापित किया. भादों के महिने में हस्त नक्षत्र के दिन तुमने तीज का पूजन कर रात्री में जागरण किया. इस व्रत के प्रभाव से में प्रसन्न हुआ, और तुम्हे वर देने हेतु उसी गुफ़ा में आया. शिवजी के आने से तुम अत्यंत प्रसन्न हुइ और वर में तुमने मुझे पति रुप में मांग लिया. मेने कहा एसा हि होगा. फ़िर तुमने उस मुर्ति को नदि में विसर्जित किया. और व्रत पुर्ण किया. उसी समय हिमवान भी वहि आये और तुम्हे देखते हि अपने गले से लगा लिया. और फ़िर पुछा कि तुम एसे घने जंगल में क्यो आइ. तब पार्वती ने कहा आप मेरा विवाह शिवजी से ना कर विष्णु से करना चाहते थे, तो मै यहा चली आइ. और अगर आप मुझे शिवजी से विवाह का वचन देगे तो हि घर आउगी. हिमवान के वचन देने पर पार्वती घर आइ. और पार्वती का विवाह शिवजी से हुआ. शिवजी ने कहा इसि व्रत के प्रभाव से तुम मेरि पत्नि बनी. अब इस व्रत का नाम हरतालिका केसे हुआ वह सुनो- सखी द्वारा हरण कर व्रत करने से इसे हरतालिका नाम से जाना जाता है. तीज के दिन जो स्त्री भोजन करती है और व्रत नहि करती है वह विधवा होती है. जो फ़ल खाती है वह बंदरिया होती है, जो जल पिति है वह जोंक होती है, जो दुध पिती है वह सपनी होती है, जो मिठाई खाती है वह चिटि होती है. महादेवजी कहते है यह व्रत करने से मेरे समान पति मिलता है और मरने पर पार्वति के स्वरुप में मुक्ति मिलति है. हजारो अश्वमेध और सैकडो वाजपेय यज्ञों के करने से जितना फ़ल मिलता है उतना फ़ल इस व्रत कि कथा को सुनने से होता है. देवी इस व्रत के अनुष्ठान से स्त्रियाँ सब पापो से छुट जाती है.

यह कथा भेजें

पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।