चौथ व्रत (बारह महीने की चौथ) व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री
विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।
चतुर्थी व्रत की विधि एवं पूजन सामग्री
विधि
- लगते वैशाख की चतुर्थी को यह व्रत किया जाता है.
- इस दिन सभी सुहागन औरते सिर धोये, उपवास रखे.
- दोपहर में चौथ माता एवं गणेशजी की कहानी सुने.
- जो लोग बारह महीने की चौथ करते हो वे १३ गेहूँ के दाने लें चार महीने या दो महीने की चौथ करने वाले ५ दाने ले.
- और कहानी सुने.
- फिर आखे अपने पल्लू में बाँध लें और फिर गणेशजी की कहानी सुनने के लिए फिर से ५ आखे ले.
- और गणेशजी की कहानी सुन कर उन आखो से सूरज जी को अरग दे.
- और पल्लू में बँधे आखो से रात में चंद्रमा को अरग दे.
पूजा सामग्री
रोली, चावल, एक कटोरी गेहूँ, एक डली गुड, जल से भरा एक लोटा, मोली, चौथ माता की पातडी, गेरू चोक लगाने के लिए. ओढना एवं नथ पहनने के लिए, १ रुपया चढ़ाने के लिये, एक पटिया. चौकोर चौक लगाये, जल से भरा लोटा थोड़े से गेहूँ के दाने डाल कर रख देवे और उस लोटे पर एक कटोरी गेहूँ एवं गुड की डली रखे. आखे डालकर गणेशजी, चौथ माता भी रखे. लोटे पर सातिया- छाबडी मांड दे. चंद्रमा को अरग देने के बाद कोई मिटी चीज़ और रुपया रख कर बयाना निकाले और सासूजी को पैर लग कर दे.
वैशाख चौथ की कहानी(बारह महीने चौथ की कहानी)
एक बुढ़िया माई थी. उसका ग्वालिया नामको एक बेटो थो. बुढ़िया माई अपने बेटे के लिए बारह महिने की बारह चौथ का व्रत करती थी. बेटा जंगल में गाय चराने जाता था, वहाँ से लकड़ियाँ काटकर लाता था और बाज़ार में बेचकर जो पैसे मिलते थे उससे माँ बेटे की गुजर बसर होती थी. माँ उन लकड़ियो में से थोड़ी लकड़ी छिपा लेती थी. उसे बाजार में बेचकर जो पैसे मिलते थे, उससे चौथ के दिन एक पैसे का गुड, एक पैसे का घी लाती थी, और चुरमा बनाती चौथ माता और गणेशजी का निकालकर बाकी चुरमा बेटे के लिए रख देती थी और आप रूखी सुखी खा लेती.
एक दिन पड़ोसन बेटे को भड़काने लगी कि बेटा तू तो जंगल में गाय चराने जाता हे इतनी मेहनत से लकड़ियाँ काटकर बेचकर पैसे लाता है, और तेरी माँ तो हर चौथ के दिन चुरमा बनाकर खाती है. एक बार चौथ के दिन बेटो घर में था और छिपकर माँ को देख रहा था. माँ सेठ के यहा गई वहाँ से गुड और घी लेकर आई, चुरमा बनाया चौथ माता और गणेशजी का निकालकर बाकी बेटे के लिए रख दिया. माँ को इस तरह चुरमा बनाते देख बेटा दूसरे दिन माँ से कहा एक तो तू मुझे छोड़ दे एक तो चौथ माता को छोड़ दे. माँ बोली बेटा में यह व्रत तेरे लिए तो करू हू, तुझे छोड़ सकती हू चौथ माता को नही. यह सुनकर बेटे ने परदेश जाने का निर्णय ले लिया. माँ ने कहा टिक हे तू परदेश जा रहा हे वहाँ तेरा अपना कोई नही होगा, तू ये चौथ माता के यह आखे अपने साथ ले जा, जब भी कोई संकट आये तो यह आखे पूर देना चौथ माता का नाम लेकर. तेरा संकट टल जायेगा. बेटे ने आखे साथ में ले लिए.
घर से निकल गया थोड़ी दूर जाने पर एक नदी आई, नदी में पूर आया हुआ था, जाने के लिए रास्ता भी नही मिल रहा था. उसने पोटली में से आखे निकाले और चौथ माता का नाम लेके ज़मीन मे पूर दिये. वैसे ही उसे रास्ता मिल गया. आगे गया तो बहोत बड़ा जंगल रास्ते में आया. शेर चीते की डरावनी आवाज़े आने लगी. उसे भी दर लगने लगा. उसने थोड़े आखे निकले और चौथ माता का नाम लेकर पूर दिये. आखे पूरते ही उसे आयेज का रास्ता मिल गया.
वह एक राजा की नगरी में गया. वहाँ का राजा हर महीने एक आदमी की बलि देता था. वो एक बुढ़िया माई के घर गया और देखा बुढ़िया माई पूवे बना रही है और रोती जा रही है. उसने पूछा माई क्यो रोती हो. तब बुढ़िया माई ने कहा रोऊ नही तो क्या करू? मेरा एक ही बेटा है कल राजा उसकी बलि देने वाला है. यह बात सुनकर वह बोला माई तू ये पूवे मुझे खिला दो, तेरे बेटे की जगह मे चला जाऊँगा. बुढ़ियाँ माई ने उसे भरपेट पूवे खिला दिये. रात को सोते समय उसने बोला की माई राजा के आदमी लेने आए तो उठा देना. आधी रात के बाद राजा के सिपाही बुढ़ियाँ माई के बेटे को लेने आए तब बुढ़ियाँ माई ने मन में सोचा ये पराया पूत है मर जाएगा तो अपने उपर दोष लगेगा. इतने में ही वो उठ गया और जाने लगा. बुढ़ियाँ माई से बोला मेरा ये सामान रख कर जा रहा हूँ, वापस आऊँगा तब ले लूँगा. बुढ़ियाँ सोची आज तक वहा से कौन वापस आया जो तू आयेगा. वो राजा के सिपाही के साथ चला गया. वहाँ उसको आवे के अंदर बैठा दिया गया. और आवा पकने के लिए आग लगा दी तब उसने आखे पूर कर कहा हे चौथ माता अब तक तूने संकट टाले वैसे ही ये भी संकट टाल देना. इतने में ही आवा पाक कर तैयार हो गया.
तीन दिन बाद बच्चे आवे के पास खेल रहे थे, एक कंकर आवे के उपर जाकर लगा तो झन आवाज़ आई. यह आवाज़ सुनकर बच्चे जाकर राजा से बोले आपका आवा पक गया है. यह बात सुनकर राजा को आश्चर्य हुआ, जो आवा ६ महीने में नही पकता वो तीन दिन में कैसे पक गया. राजा ने आवा देखने के लिए सिपाही भेजे. आवा पक गया था. वहाँ सोने चाँदी के कलश हो गए थे. वह उन्हे उतारने लगे तो अंदर से आवाज़ आई धीरे धीरे उतारो. राजा के सिपाही डर गये, वे बोले इसमे ज़रूर कोई भूत-प्रेत है. तब वह आदमी बोला मै वही आदमी हू जिसे आपने अंदर बिठा कर गये थे. अंदर जाकर देखा तो लम्बे लम्बे जवारे उग रहे थे. पानी का कलश भरा हुआ था. आखे पूर कर वो बैठा है. राजा के सिपाही ने राजा को सारी बात बता दी. राजा वहाँ आया और पूछा तू कैसे बच गया, तब उसने कहा मेरी माँ बारह महीने की चौथ करती है. उसके प्रभाव से में बच गया. राजा बोला मुझे विश्वास नही है, तुम्हे एक काम करना पड़ेगा. हम तुम्हारे हाथ पैर सांकली से बाँध देगे. फिर एक घोड़े पर तुम्हे बैठा देगे और एक पर मैं बैठ जाऊगा. अगर तेरी सांकली कट के मुझे बन्ध जाए तो मानुगा की तेरी चौथ माता सच्ची है. दोनो घोड़े पर बैठ गये. तब वह आखे पूर कर बोला हे चौथ माता मेरी लाज रखना. इतने में सांकली खुलकर राजा को बन्ध गयी. तब राजा को विश्वास हो गया कि चौथ माता सच्ची है. राजा ने अपनी बेटी का विवाह उसके साथ कर दिया.
उसे वहाँ रहते काफ़ी दिन हो गये. एक दिन उसकी भाभियाँ बोली बेटी पेट में अची लगती है घर में नही. तो राजा ने उसे अलग महल बनवा दिया. एक दिन वह शिकार खेल के आया, राजा की बेटी उसे खाना परोस रही थी की उनका कवर रोया. वो दौड़ कर उसे देखने गई. वापस आई तो पति के आँख मे आसू देखकर बोली क्या हुआ? तब उसने कहा मेरी माँ ने भी मुझे एसी तरह पाला होगा. तो पत्नी ने उसे उसके गाँव और माँ की खबर निकालने को कहा. उसकी माँ बहोट बूढ़ी हो गई थी, लकड़ी काटे नही जाती थी, तो गोबर के कंडे बनाकर बेच कर अपना गुज़ारा करती थी. जब पड़ोसन ने उसके बेटे को बहू और पोते के साथ आते देखा तो उसे कहा. तो उसने कहा मेरे नसीब में बेटे का सुख कहा? एक बेटा था उसे भी घर से निकाल दिया. पर उसका मन नही माना, उसने झरोके से देखा तो सच में बेटा आ रहा था. बेटा बहू ने माँ के पैर पड़े और बोला की मैं तो चौथ माता की कृपा से ही वापस आया हू. तेरह नही तो चार, चार नही दो चौथ तो करनी ही चाहिए. बेटे की माँ, धनी की लुगाई चौथ का व्रत करना ही चाहिए.
हे चौथ माता जैसे बुढ़ियाँ माई को, उसके बेटे को दिया वैसा सब को देना. कहानी कहते, सुनते, हुकारा भरते ने. अधूरी की पूरी करजो पूरी हो परवान चढ़जो दो नाम घटता दो नाम बढ़ता.
यह कथा भेजें
पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।