शरद पूर्णिमा व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री
विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।
शरद पूर्णिमा का व्रत एवं विधि
विधि
- इस दिन से कार्तिक माज़ प्रारंभ होता है.
- इस दिन शाम को घर मे दूध गाढ़ा करते है.
- और चाँद की रोशनी मे तपेली रख भगवान को भोग लगाकर, सभी को प्रसाद देते है.
- इस दिन से १२ महीने की पूनम करने का व्रत लेते है.
कहानी
एक साहूकार की दो बेटीया थी. समय रहते दोनो के विवाह हो गया. छोटी बहन की जो भी सन्तान होती थी वह जन्म लेते ही मर जाती थी. एक दिन उसे मरा हुआ लड़का पैदा हुआ तो उसने सोचा क्यो न बड़ी बहन को बुलाकर इसका कलंक उस पर लगा दूँ. उसने बड़ी बहन को बुलाया और लड़के को एक पीडे पर सुला दिया और उपर से कपड़ा ढक दिया. बड़ी बहन आई तो उसे वही पीड़ा बेठने के लिए दे दिया. जैसे बड़ी बहन का बैठने लगी उसका घाघरा लगते ही लड़का रोने लगा. वह अपनी बहन से बोली अरे यह तू क्या कर रही थी, मेरे उपर लड़के को मारने का कलंक लगाना चाहती थी. तब उसने कहा नही बहन तेरे तो घाघरे मे भी सौ गुण है, जिसे छूते ही मेरा मरा हुआ बेटा भी जीवित हो गया.
फिर उसने पंडित को बुलाकर इसका कारण पूछा तब पंडित ने कहा तुम दोनो पिछले जन्म मे भी दोनो बहाने थी, बड़ी बहन पूनम का व्रत पूरा करती पर छोटी बहन आधा अधूरा करती. उसी के दोष से यह सब हुआ. फिर उन्होने दोष निवारण के लिए पूछा, तब पंडितजी ने कहा, शरद पूर्णिमा का व्रत पूरा करो, तब ही तुम्हारी सन्तान जीवित रहेगी.
फिर उन्होने नगर मे हेला फ़िरवा दिया की जो कोई ५ धान २५ पूनम या और कोई पूर्णिमा का व्रत करे तो पूरा करे. हे पूर्णिमा माता जेसे उन दोनो बहनो का सात रखा वेसे सब का रखना. कहानी कहता ने, सुनता ने, सुनाता ने, पढ़ता ने, हुकारा भरता ने सब का सात रखना.
यह कथा भेजें
पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।