आसामाई व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री
विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।
वैशाख मास में, परिवार की परंपरा के अनुसार।
आसामाई की पूजन विधि एवं कहानी
विधि
- वैशाख, आषाढ़ तथा माघ इन तीनों महीनों के अंतर्गत किसी रविवार को आसमाता की पूजा का विधान है.
- आधिकांश बाल बच्चे वाली औरते ही यह व्रत करती है.
- इस दिन भोजन में नमक का प्रयोग वर्जित है.
- ताम्बुल पर सफेद चंदन से चित्रांकित करे चार कौड़िया रख कर पूजा की जाती है.
- तत्पश्चात चौक पर कलश स्थापित करना चाहिये.
- उसी के समीप में ही फलक पर आसमाता को स्थापित करना चाहिये.
- पूजन के बाद पंडित बारह गोटियों वाला मांगलिक सूत्र व्रतकर्ता को देता है.
- योग लगाते समय भी वह सूत्र पहनना चाहिये.
- पूजा कर कोडियाँ रख ली जाती है.
कहानी
एक राजा के एकलौता तथा बड़ा ही उपद्रवी राजकुमार था. माँ बाप का प्यार होने के कारण वह मनमानी करता था. वह प्रायः पनघट पर बैठकर पनिहारियाँ की गागर गुलेल से फोड़ डालता था. यह शिकायत राजा तक पहुँची. उन्होने आज्ञा निकाल दी की मिट्टी का घड़ा लेकर कोई पनघट पर न जाये. सभी स्त्रिया पीतल व तांबे के घड़े लेकर पानी लेने लगी. राजकुमार ने लोहे के गुरों से घड़े फोड़ डाले. फिर शिकायत राजा के पास गई. अब की बार क्रोधित होके राजा ने राजकुमार को देश निकाले की आज्ञा दे दी.
राजकुमार घोड़ा दौड़ाते हुए वन की और चल दिया. थोड़ा आगे जाने पर ४ बूढ़ी औरतों से उसकी भेट हुई. अचानक राजकुमार का चाबुक गिर गया. उसने घोड़े से उतरकर उसे उठाया तथा फिर आगे बढ़ा. बुढ़ियाँ ने समझा मुझे प्रणाम किया गया है. मगर नज़दीक पहुँचने पर जब वे चारों प्रणाम की वास्तविकता पूछती है तो राजकुमार बाकी तीन को मना कर चौथी बुढ़ियाँ (आसमाता) को अपना किया गया प्रणाम बताता है. राजकुमार की बात पर आसमाता बहुत प्रसन्न हुई तथा चार कौड़िया देकर आशीर्वाद दिया की जब तक यह कोडिया तुम्हारे पास रहेगी, तुमसे कोई नही जीत सकेगा. समस्त कार्यो में तुम्हे सफलता मिलेगी. चाहे वह युद्ध हो अथवा द्द्युत, विद्या देवी का आशीर्वाद लेकर वह आगे गया.
देश देशांतर का भ्रमण करते हुए एक राजधानी में पहुँचा. वहा का राजा जुआ खेलने में पारंगत था. प्रजाजन भी इस विद्या से काफ़ी परिचित थे. राजकुमार पहले घाट पर एक धोबी को देवी द्वारा दी गई कोडियों से हराता है. फिर वो धोबी दरबार में जाकर उसकी प्रशंसा करता है. यह सुनकर राजा उसके साथ जुआ खेलने को तय्यार हो जाता है. और उसमे सभी राजपाट हार जाता है. फिर बूढ़े मंत्री की सलाह से अपनी पुत्री का विवाह उसके साथ कर देता है. राजकुमारी बहुत शीलवान तथा सदाचारिणी थी. सास ननद के अभाव में उसने कपड़े की गुड़िया बना रखी थी, जिनके रोज सुबह चरण स्पर्श कर वह आशीर्वाद लेती थी. एक दिन राजकुमार ने यह सब देखा तो उसने पूछा- यह तुम क्या कर रही हो? तब उसने कहा मे स्त्री जाती के अनुसरण यह सब करती हू. अगर में अपने ससुराल में होती तो इन सब के प्रत्यक्ष दर्शन कर पाती.
तब राजकुमार ने राजकुमारी की खुशी के लिए अपने राजधानी जाने की तय्यारी की. जब राजकुमार वधू सहित राजधानी आया तो सब ने उनका यथोचित सत्कार किया. राजा -रानी की पुत्र विरह में आखे चली गई थी. पर आसमाता की कृपा से थोड़े ही दीनो में उसे बालक भी हो गया, और माता पिता की आखे भी लोट आई. उनके सारे दुख दूर हो गये सब सुखी हो गये.
यह कथा भेजें
पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।