कार्तिक स्नान: पूजा विधि और नियम

विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।

कार्तिक मास में, परिवार की परंपरा के अनुसार।

कार्तिक माह मे नहाने का महत्व

कार्तिक माह शरद पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा तक होता है. सभी औरते सुबह तारा की छाव में उठकर ठंडे पानी से स्नान करती है. अगर गंगा, यमुना, क्षिप्रा, नर्मदा, तापी आदि नदी के पात्र मे स्नान करना संभव हो, तो वाहा जाकर स्नान करे. फिर पाच पत्थर रखकर पथवारि बनाए उसकी पूजा करे. इस माह मे भगवान राधा दामोदर, पथवारि, पीपल, तुलसी, आँवला आदि की पूजा करते है. कार्तिक की कहानी एवं महात्यम सुनते है. व्रत करते है.

कार्तिक माह के व्रत

१) नारायण-तारायण-पारायण = पहले दिन तारे देखकर भोजन करे, दूसरे दिन दोपहर मे और तीसरे दिन निगोट करे. आखरी दिन यथा शक्ति ब्राहम्न भोजन करावे.

२) तारा भोजन = पूरा महीना तारे देखकर भोजन करे. आखरी दिन यथा शक्ति ब्राहम्न भोजन करावे. चाँदी का तारा बनाकर दान करे.

३) छोटी साकली = इस व्रत में एक दिन एक समय भोजन करे और एक दिन निगोट रहे. आखरी दिन यथा शक्ति ब्राहम्न भोजन करावे. चाँदी की साकली दान करे.

४) बड़ी साकली = इस व्रत में एक दिन एक समय भोजन करे और दो दिन निगोट रहे. आखरी दिन यथा शक्ति ब्राहम्न भोजन करावे. चाँदी की साकली दान करे.

५) चंद्रायाणी व्रत = इस व्रत में एकम से अमावस्या तक एक एक कवो बढ़ते हुए १५ कवो खाना खाते है. जेसे एकम को एक, दूज को दो, तीज को तीन एसे. फिर अमावस्या के बाद कम कम होते जाते है. फिर आखरी दिन याने पूर्णिमा को चंद्र रोहिणी की मूर्ति बनाकर हों करे, पाँच बर्तन, गादि, तकिया, रज़ाई, कपड़े और सुहाग का सामान आदि ब्राह्मन को दान दे.

६) तुझको- मुझको = इस व्रत में हर रोज दो लड्डू ले एक भगवान के मंदिर मे चढ़ावे और एक खुद खा ले. बाद मे फल खा सकते है. बाद में गुप्त दान करे.

७) तुलसी तीरत- आवला नवमी से ग्यारस तक निराहार व्रत करे. ग्यारस के दिन तुलसी जी का विवाह शालिग्राम भगवान से करते है. फिर तुलसी का चरणामृत ले. बारस के दिन मंदिर में जाकर उपवास खोले. ब्राहम्न भोजन करावे. फिर खुद भी भोजन करे.

यह कथा भेजें

पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।