दूर संचार अधिनियम 2023 · नवोन्मुख और प्रौद्योगिकी विकास
भाषा: English
धारा 27 · विनियामक सैंड बाक्स ।
धारा 27प्रवर्तन की अधिसूचित तारीखें
- 27 · 2024-06-26 · S.O. 2408(E) — Telecommunications Act commencement
27. केंद्रीय सरकार, दूर संचार में नवोन्मुख और प्रौद्योगिकी विकास के प्रोत्साहन और सुकर बनाने के प्रयोजनों हेतु एक या अधिक विनियामक सैंड बाक्स, ऐसी रीति में और ऐसी अवधि के लिए, जो विहित किए जाएं, बना सकेगी ।
स्पष्टीकरण—इस धारा के प्रयोजनों के लिए, ‘‘विनियामक सैंड बाक्स’’ पद से ऐसा सीधा पर्यावरण परीक्षण निर्दिष्ट है, जहां ऐसे नए उत्पाद, सेवा, प्रक्रमण और कारबार नमूने, जो इस अधिनियम के उपबंधों से कतिपय छूटों सहित, विनिर्दिष्ट समयावधि के लिए सीमित उपयोक्ताओं पर लगाए जाएं ।
हिंदी पाठ का सरकारी राजपत्र · 16 जून 2025; मुद्रित पृष्ठ 417–447 · स्रोत PDF पृष्ठ: 150