दूर संचार अधिनियम 2023 · डिजिटल भारत निधि

भाषा: English

धारा 24 · डिजिटल भारत निधि की स्थापना ।

धारा 24

प्रवर्तन की अधिसूचित तारीखें

24. (1) भारतीय तार अधिनियम, 1885 के अधीन सृजित सर्वव्यापी सेवा बाध्यता निधि, नियत दिन से ही ‘‘डिजिटल भारत निधि’’ केंद्रीय सरकार के नियंत्रणाधीन होगी और इस अधिनियम के अधीन कर्तव्यों का निर्वहन किए जाने के लिए उपयोग की जाएगी ।

(2) डिजिटल भारत निधि को देय कोई धन राशि, जो धारा 3 के अधीन प्राधिकार के अनुसरण में संदत्त है, वह डिजिटल भारत निधि में जमा की जाएगी ।

(3) डिजिटल भारत निधि में जमा अतिशेष वित्तीय वर्ष के अंत में व्यपगत नहीं होगा ।

(4) सर्वव्यापी सेवा बाध्यता को नियत दिन के पूर्व अनुदत्त अनुज्ञप्तियों के अधीन संदेय सभी रकम डिजिटल भारत निधि को संदेय रकम मानी जाएंगी ।

हिंदी पाठ का सरकारी राजपत्र · 16 जून 2025; मुद्रित पृष्ठ 417–447 · स्रोत PDF पृष्ठ: 149

धारा 25 · भारत की समेकित निधि में राशि जमा करना ।

धारा 25

प्रवर्तन की अधिसूचित तारीखें

25. धारा 24 के अधीन डिजिटल भारत निधि के लिए प्राप्त धन राशियां पहले भारत की समेकित निधि में जमा की जाएंगी, और केंद्रीय सरकार, यदि संसद् इस निमित्त विधि द्वारा किए गए विनियोग द्वारा ऐसा उपबंध करे, तो जमा ऐसे आगमों को समय- समय पर प्रयोग किए जाने के लिए डिजिटल भारत निधि में जमा करेगी, जो अनन्य रूप से निम्नलिखित एक या सभी उद्देश्यों को पूरा करने के लिए होगी, अर्थात् :—

(क) सर्वव्यापी सेवा समर्थन को पहुंच से दूर ग्रामीण, दूरस्थ और शहरी क्षेत्रों में दूर संचार सेवाओं के माध्यम से पहुंच सुकर बनाना और परिदत्त करना ;

(ख) दूर संचार सेवाओं, प्रौद्योगिकियों और उत्पादों का शोध और विकास करने में सहयोग करना ;

(ग) इस धारा में खंड (क) के अधीन सेवा के उपबंधों हेतु महत्वकांक्षी परियोजनाओं, परामर्श संबंधी सहायता और सलाहकार सहयोग में सहायता करना ; और

(घ) दूर संचार सेवाओं, प्रौद्योगिकी और उत्पादों के प्रारंभ में सहयोग करना ।

हिंदी पाठ का सरकारी राजपत्र · 16 जून 2025; मुद्रित पृष्ठ 417–447 · स्रोत PDF पृष्ठ: 149, 150

धारा 26 · निधि का प्रशासन ।

धारा 26

प्रवर्तन की अधिसूचित तारीखें

26. डिजिटल भारत निधि ऐसी रीति में प्रशासित की जाएगी, जो विहित की जाए ।

हिंदी पाठ का सरकारी राजपत्र · 16 जून 2025; मुद्रित पृष्ठ 417–447 · स्रोत PDF पृष्ठ: 150