MVA धारा 31: कंडक्टर अनुज्ञप्ति के दिए जाने के लिए निरर्हताएं
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 3: मंजिली गाड़ियों के कंडक्टरों का अनुज्ञापन
अन्य भाषाओं में भी: English
¶31. कंडक्टर अनुज्ञप्ति के दिए जाने के लिए निरर्हताएं—(1) कोई भी व्यक्ति, जो अठारह वर्ष से कम आयु का है, न तो कंडक्टर अनुज्ञप्ति धारण करेगा और न वह उसे दी जाएगी ।
¶(2) अनुज्ञापन प्राधिकारी कंडक्टर अनुज्ञप्ति देने से इंकार कर सकेगा—
¶(क) यदि आवेदक के पास न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता नहीं है ;
¶(ख) यदि आवेदक द्वारा पेश किए गए चिकित्सा प्रमाणपत्र से यह प्रकट होता है कि वह कंडक्टर के रूप में कार्य करने के लिए शारीरिक दृष्टि से ठीक हालत में नहीं है ; तथा
¶(ग) यदि आवेदक द्वारा धारित पहले की कोई कंडक्टर अनुज्ञप्ति प्रतिसंहृत की गई थी ।
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →
इस अध्याय की अन्य धाराएँ
- 29. कंडक्टर अनुज्ञप्ति की आवश्यकता
- 30. कंडक्टर अनुज्ञप्ति का दिया जाना
- 32. कंडक्टर अनुज्ञप्ति का रोग या निःशक्तता के आधारों पर प्रतिसंहरण
- 33. कंडक्टर अनुज्ञप्तियों से इंकार आदि करने वाले आदेश तथा उनसे अपीलें
- 34. अनुज्ञापन प्राधिकारी की निरहित करने की शक्ति
- 35. न्यायालय की निरहित करने की शक्ति
- 36. अध्याय 2 के कुछ उपबंधों का कंडक्टर अनुज्ञप्ति को लागू होना
- 37. व्यावृत्तियां
- 38. राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति