MVA धारा 29: कंडक्टर अनुज्ञप्ति की आवश्यकता
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 3: मंजिली गाड़ियों के कंडक्टरों का अनुज्ञापन
अन्य भाषाओं में भी: English
¶29. कंडक्टर अनुज्ञप्ति की आवश्यकता—(1) कोई व्यक्ति किसी मंजिली गाड़ी के कंडक्टर के रूप में तभी कार्य करेगा जब उसके पास ऐसी प्रभावी कंडक्टर अनुज्ञप्ति है जो ऐसे कंडक्टर के रूप में कार्य करने के लिए उसे प्राधिकृत करने के लिए उसके नाम दी गई है ; और कोई भी व्यक्ति किसी मंजिली गाड़ी के कंडक्टर के रूप में कार्य करने के लिए किसी ऐसे व्यक्ति को नियोजित या अनुज्ञात नहीं करेगा जो इस प्रकार अनुज्ञप्त नहीं है ।
¶(2) राज्य सरकार ऐसी शर्तें विहित कर सकेगी जिन पर उपधारा (1), किसी मंजिली गाड़ी के ऐसे ड्राइवर को, जो कंडक्टर के कृत्यों का पालन कर रहा है या ऐसे व्यक्ति को, जो अधिक से अधिक एक मास की अवधि के लिए कंडक्टर के रूप में कार्य करने के लिए नियोजित किया गया है, लागू नहीं होगी ।
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →
इस अध्याय की अन्य धाराएँ
- 30. कंडक्टर अनुज्ञप्ति का दिया जाना
- 31. कंडक्टर अनुज्ञप्ति के दिए जाने के लिए निरर्हताएं
- 32. कंडक्टर अनुज्ञप्ति का रोग या निःशक्तता के आधारों पर प्रतिसंहरण
- 33. कंडक्टर अनुज्ञप्तियों से इंकार आदि करने वाले आदेश तथा उनसे अपीलें
- 34. अनुज्ञापन प्राधिकारी की निरहित करने की शक्ति
- 35. न्यायालय की निरहित करने की शक्ति
- 36. अध्याय 2 के कुछ उपबंधों का कंडक्टर अनुज्ञप्ति को लागू होना
- 37. व्यावृत्तियां
- 38. राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति