DPDP अधिनियम 2023 · अनुसूची

भाषा: English

अधिनियम की अनुसूची 1 · शास्तियां

अधिनियम की अनुसूची 1

[धारा 33(1) देखिए]

चौड़ी तालिका को क्षैतिज रूप से स्क्रॉल करें।

अनुसूची
क्र.सं. इस अधिनियम या इसके अधीन बनाए गए नियमों के उपबंधों का भंग शास्ति
(1) (2) (3)
1. धारा 8 की उपधारा (5) के अधीन वैयक्तिक डाटा भंग को रोकने के लिए युक्तियुक्त सुरक्षा रक्षोपाय करने हेतु डाटा न्यासी की बाध्यताओं का पालन करने में भंग । दो अरब पचास करोड़ रुपए तक हो सकेगी ।
2. धारा 8 की उपधारा (6) के अधीन वैयक्तिक डाटा भंग का नोटिस बोर्ड या प्रभावित डाटा स्वामी को देने की बाध्यता का पालन करने में भंग । दो अरब रुपए तक हो सकेगी ।
3. धारा 9 के अधीन शिशुओं के संबंध में अतिरिक्त बाध्यताओं के पालन करने में भंग । दो अरब रुपए तक हो सकेगी ।
4. धारा 10 के अधीन महत्वपूर्ण डाटा न्यासी की अतिरिक्त बाध्यताओं के पालन करने में भंग । एक अरब पचास करोड़ रुपए तक हो सकेगी ।
5. धारा 15 के अधीन कर्तव्यों के पालन करने में भंग । दस हजार रुपए तक हो सकेगी ।
6. धारा 32 के अधीन बोर्ड द्वारा स्वीकृत किसी स्वैच्छिक वचनबंध के किसी निबंधन का भंग । भंग के लिए लागू सीमा तक, जिसके संबंध में धारा 28 के अधीन कार्यवाहियां संस्थित की गई थीं ।
7. इस अधिनियम या इसके अधीन बनाए गए नियमों के किसी अन्य उपबंध का भंग । पचास करोड़ रुपए तक हो सकेगी ।

हिंदी पाठ का सरकारी राजपत्र · 9 सितंबर 2024; मुद्रित पृष्ठ 871–898 · स्रोत PDF पृष्ठ: 39

9 सितंबर 2024 के राजपत्र में प्रकाशित हिंदी पाठ; प्रवर्तन की अधिसूचनाएं अलग दर्शाई गई हैं। 13 नवम्बर 2025 का मूल हिंदी नियम-पाठ और 5 फरवरी 2026 के शुद्धिपत्र की अलग संस्करण टिप्पणियाँ। शुद्धिपत्र के पृष्ठ-संदर्भ अंग्रेज़ी भाग से मेल खाते हैं और कुछ हिंदी वाक्यांश मूल पाठ में नहीं मिलते; यह प्रमाणित या समेकित संशोधित हिंदी संस्करण नहीं है।

संदर्भ के लिए, कानूनी सलाह या प्रमाणित संस्करण नहीं। प्रामाणिक पाठ के लिए सरकारी स्रोत देखें। प्रवर्तन की तारीखें बताए गए प्रावधानों तक सीमित हैं।