BNSS प्ररूप 26: विवादग्रस्त भूमि आदि का कब्जा रखने के हकदार पक्षकार की घोषणा करने वाला मजिस्ट्रेट का आदेश

भाषा: English · हिंदी

(धारा 164 देखिए)

सम्यक् रूप से अभिलिखित आधारों पर मुझे यह प्रतीत होने पर कि मेरी स्थानीय अधिकारिता के भीतर

स्थित .......................(विवाद-वस्तु संक्षेप में लिखिए) से संबद्ध विवाद, जिससे परिशांति भंग हो जाना संभाव्य

है,............................. (पक्षकारों के नाम और निवास या यदि विवाद ग्रामीणों के समूहों के बीच है तो केवल निवास का

वर्णन कीजिए) के बीच है, सब उक् त पक्षकारों से अपेक्षा की गई थी कि वे उक् त............................(विवाद-वस्तु) पर वास्तविक कब्जे के तथ्य के बारे में अपने दावों का लिखित कथन दें और तब उक् त पक्षकारों में से किसी के कब्जे के वैध अधिकार के दावे के गुणागुण के प्रति कोई निदेश किए बिना सम्यक् जांच करने पर मेरा समाधान हो जाने पर कि उक् त......................................... (नाम या वर्णन) का उस पर वास्तविक कब्जे का दावा सही है ; मैं यह विनिश् चय करता हूं और घोषित करता हूं कि उक् त.........................(विवाद-वस्तु) पर उसका (या उनका) कब्जा है और, जब तक कि विधि के सम्यक् अनुक्रम में वह (या वे) निकाल न दिया जाए (या दिए जाएं) तब तक वह (या वे) ऐसा कब्जा रखने का हकदार है (या के हकदार हैं) और इस बीच में उसके (या उनके) कब् जे में किसी प्रकार का विघ् न डालने का मैं सख्त निषेध करता हूं ।

तारीख .............................

(न्यायालय की मुद्रा)

(हस्ताक्षर)

केवल संदर्भ के लिए; यह दाखिला सेवा या प्रमाणित आधिकारिक संस्करण नहीं है। खाली स्थान मूल प्ररूप का हिस्सा हैं। दाखिले से पहले लागू नियम, संशोधन और संबंधित न्यायालय के निर्देश देखें।

भारत का राजपत्र: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 · 27 मार्च 2024 का हिंदी राजपत्र, द्वितीय अनुसूची · स्रोत जाँच: 2026-10-02