BNSS प्ररूप 25: बाधा, बलवा आदि का निवारण करने के लिए मजिस्ट्रेट का आदेश
(धारा 163 देखिए) ¶
प्रेषिती— ¶
.........................................................(नाम, वर्णन और पता) ¶
मुझे यह प्रतीत कराया गया है कि आप....................................(संपत्ति का स्पष् ट वर्णन कीजिए) का कब्जा ¶
रखते हैं (या प्रबंध करते हैं) और उक् त भूमि में नाली खोदने में आप खोदी हुई मिट्टी और पत्थरों के कुछ भाग को ¶
पाश् र्ववर्ती सार्वजनिक सड़क पर फेंकने या रख देने वाले हैं, जिससे सड़क का उपयोग करने वाले व्यक्तियों को बाधा का ¶
जोखिम पैदा होगा ; ¶
या ¶
मुझे यह प्रतीत कराया गया है कि आप और कई अन्य व्यक्ति........................................(व्यक्तियों के वर्ग का ¶
वर्णन कीजिए) समवेत होने वाले हैं और सार्वजनिक सड़क पर होकर जुलूस निकालने वाले हैं, इत्यादि (यथास्थिति) ¶
और ऐसे जुलूस से बलवा या दंगा हो जाना संभाव्य है ; ¶
या ¶
................................................इत्यादि, इत्यादि (यस्थास्थिति) ; ¶
इसलिए मैं इसके द्वारा आपको आदेश देता हूं कि आप भूमि में से खोदी हुई किसी भी मिट्टी या पत्थर को ¶
उक् त सड़क के किसी भी भाग पर न रखें और न रखने की अनुज्ञा दें ; ¶
या ¶
इसलिए मैं इसके द्वारा उक् त सड़क पर होकर जुलूस के जाने का प्रतिषेध करता हूं और आपको सख्त चेतावनी ¶
और व्यादेश देता हूं कि आप ऐसे जुलूस में कोई भाग न लें (या जैसा वर्णित मामले में अपेक्षित हो) । ¶
तारीख ............................. ¶
(न्यायालय की मुद्रा) ¶
(हस्ताक्षर) ¶
केवल संदर्भ के लिए; यह दाखिला सेवा या प्रमाणित आधिकारिक संस्करण नहीं है। खाली स्थान मूल प्ररूप का हिस्सा हैं। दाखिले से पहले लागू नियम, संशोधन और संबंधित न्यायालय के निर्देश देखें।
भारत का राजपत्र: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 · 27 मार्च 2024 का हिंदी राजपत्र, द्वितीय अनुसूची · स्रोत जाँच: 2026-10-02