सातूड़ी तीज (कजली तीज) व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री
विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।
सातूडी तीज की पूजन विधि एवं कहानी
पूजा सामग्री
लगते भादवा की दूज के दिन मेहन्दि लगाना और सिर धोना तीज के दिन उपवास रखना. पूजा मे रोली, चावल, मेहन्दि, काजल, गेहु, गुड, कच्चा दूध, नीम्बू, पैसा, नाडा, ककडी, नीमडी व लुगडा, घी का दीया, माचिस, एक सत्तू का लड्डू आदि.
विधि
- पहले पीली मिट्टि से पाल बनाकर नीमडि रोपना तालाब मे दूध और पानी भरना.
- पहले १६-१७ टीकी काजल, मेहन्दि, रोली और सत्तू को लगा देना.
- फ़िर दीया लगाये.
- नीमडि की पूजा करे, तालाब मे चुन्दडी का पल्ला देखे, नीम्बू, नथ, ककडी, लड्डू, नीम की परछाई देखे फ़िर कहानी सुने.
- अगर तीज चौथ साथ मे हो तो पहले तीज कि कहानी सुने फ़िर चौथ कि सुने.
- ब्यावली साल हो तो सत्तू पिहर से आता है.
- पिहर से एक सवा पाव का पिन्डा बाकी छोटे - छोटे आते है.
- उसके उपर सुपारि और रुपया लगाये.
- चान्द निकलने पर लड्डू से बायना नीकाले, फ़िर पिन्डे पर चाकु से क्रास बनाये.
- रोटि खाते वक्त कच्चे दूध मे नीम कि पत्ति लेना.
- फ़िर नीम्बु और ककडी के ७ गासे लेना.
- फ़िर सत्तू खाके खाना खाये.
- कुछ लोग १२ वर्ष तक उपवास करते है तो कुछ १६ वर्ष तक.
- इसमे ४ वर्ष तक चावल, ४ वर्ष चना, ४ वर्ष मगध, और ४ वर्ष मिक्स इस प्रकार १६ वर्ष तक यह उपवास करते है.
- फ़िर उजमन करते है.
- उजमन के लिये १७ पिन्ड बनाये, १६ आधा किलो के और सत्रहवा सवा पाच सैर का और ये मगध का हि बनता है.
- रात को पूजा करके अरग देते है.
- बायना निकाल कर सासुजी को देते है.
कहानी
एक ब्राह्मण था. उसको सात बेटे थे. एक दिन बडे तीज का सिंजारा आया. सब देवरानी जेठानी आपस में कहने लगी किसी ने कहा मेरा धानी का बायना आया है, किसी ने कहा मेरा चावल का, किसी ने कहा मेरा मगध का आया है. एसे ६ ने तो अपनी पीहर कि खबर दे दि. सातवी का पीहर बहोत गरीब था. तो वह अपने पति से बोलि मेरा चने का बायना है, चाहे चोरी करो पर मुझे सत्तू चाहीये. पती ने मन में सोचा कि मेरे पास तो पैसे नही है, पर सत्तू तो लाना हि होगा. वह साहूकार के यहा चोरी करने गया. सेठानी थोडी देर पहले हि सत्तू बनाकर सोइ थी. सत्तू बनाने का सामान वहि पडा था. वह सत्तू बनाने लगा. थपड थपड की आवाज सुनकर साहुकार साहुकारिन वहा आये. और उससे पुछा तु कोन है? वो बोला मेरी ६ भाभी के पीहर से तो सत्तू आगया, पर मेरी पत्नि के पिहर गरिब है, तो उसके यहा से कुछ नहि आया. फ़िर सेठानी ने सत्तू, मिठाइ, साडि ब्लाऊज, बच्चो के कपडे दिये. उसे धर्म भाइ बना लिया. हे तीज माता उसका धर्म भाइ हुआ एसा सब का होजो. कहानी कहते, सुनते, हुकारा भरते ने. अधूरी की पूरी करजो पूरी हो परवान चढ़जो दो नाम घटता दो नाम बढ़ता.
यह कथा भेजें
पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।