भादवे की चौथ व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री
विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।
भाद्रपद (भादवा) मास में, परिवार की परंपरा के अनुसार।
भाद्वे की चौथ की पूजन विधि, सामग्री एवं कहानी
पूजा सामग्री
0 / 9 सामग्री तैयार
विधि
- यह व्रत भादवे कि चोथ को किया जाता है.
- इस दिन सभि सुहागने व्रत करती है.
- दोपहर में पूजा करके कहानी सुने उसके बाद चाय दुध पिये और शाम को चंद्रमा देख कर अरक दे, बायना निकाले फ़िर भोजन करे.
कहानी
एक साहुकार था. उसकि बहू रोज सखियो के साथ खेलने जाती थी. उसकी सहेलीयाँ उससे पुछती, खाना खा के आइ क्या? तो वो कहती हा खाके आइ. रुखी सुखी खाके आइ. एक दिन उसकी सास ने सुन लिया. और साहुकार से कह दिया. साहुकार ने कहा कान से सुनी बात पर भरोसा नहि, आख से देखुगी तब मानुगा. एक दिन साहुकार ने उसे ये सब कहते हुए सुन लिया. घर आने पर सास ने उसे खाना खाने बुलाया. रोज के भाती सब के साथ उसे खाना परोसा. खाना गर्म था. ससुर ने उसे पुछा खाना केसा है, उसने जवाब दिया, रुखा सुका. तब साहुकारीन ने कहा में तो तुम्हे सब के साथ खाना देति हु फ़िर रुखा सुका क्यु कहती हे? तब बहू ने जवाब दिया, में जो खाती हु वो ससुरजी कि कमाइ का खाती हु. तो बासी हि हुइ ना. जब आप के बेटे कमा के खिलायेगे तो वो ताजा भोजन होगा. साहुकार का बेटा समज गया और धन कमाने हेतू शहर गया. कई वर्ष बीत गये. एक दिन उसकि पत्नि पडोसन के यहा आग लेने गइ. पडोसन बोली इस समय कोन आग देवे, हम सब कहानी सुन रहे है. उसने पुछा किसकी कहानी सुनते हो? और इससे क्य होत है? पडोसन ने कहा चोथ के व्रत की. इसे करने से अन्न होवे, धन होवे, पुत्र होवे, पती का सुख मिले. उसी दिन से वह भी चोथ का व्रत करने लगी. उसकि सास उसे चार समय भोजन देती थी. चोथ वाले दिन वह एक समय का गाय को दे देती, एक समय का बाम्हण कि बेटि को देती, एक राखुडे मे गाड देती थी और चौथे समय का भोजन चंद्रमा को अरक देके खुद खा लेती थी. एसे कइ वर्ष बित गये. एक दिन चौथ बिनायक आपस में बात करने लगे, कि इसके पति को परदेश से बुलाना चाहिये. ये हमे मानती है. नहि बुलाया तो हमे कोन मानेगा. यह कलयुग है. एसा विचार कर, साहुकार के बेटे को सपने में चौथ माता ने कहा तुम्हे इतने दिन हो गये परदेश आये, अब तुम अपने घर जाओ. तेरी स्त्री तुझे याद करती है. वह बोला केसे जाऊँ, मेरा कारोबार इतना फ़ेला हुआ है कि, जल्दि समेटना मुश्किल है. चौथ माता ने कहा तुम चिंता मत करो. कल जाजम बिछा कर बैठ जाना लेने वाले ले जायेगे और देने वाले दे जायेगे. उसने सुबह उठकर एसा हि किया. सारा कारोबार सलट गया.
घर जाने कि सारी तैयारी कि और चल पडा. चलते-चलते बावनी उजाड आई. उसने देखा कि एक काला नाग अग्नि कि तरफ़ जा रहा है. साहुकार के बेटे ने उसे छिछकार दिया. साप को बडा क्रोध आया. उसने कहा पापी हत्यारा, तुने मुझे छिछकार कर यह क्या किया? मैं कई दिनो से भूखा मरता कष्ट पा रहा था. आज जल कर अपने कष्ट को दुर कर देता. अब मै तुझे खाऊँगा. साहुकार का बेटा बोला, भाई खाना हो तो खा ले पर मुझे मेरि माँ और लुगाई से मिले बहुत साल हो गये. मैं घर जाकर मिल लुँ फ़िर तुम मुझे खा लेना. तब साप ने कहा तुम घर जाकर लोटकर क्यु आओगे? साहुकार के बेटे ने कहा, तुम मेरे पिछे पिछे आ जाओ. मैं रात मे सोऊगा, तब खा लेना. साप ने कहा मैं खाट पर चढ नहि सकता. तो साहुकार के बेटे ने कहा, मैं मेरि लुगाई कि चोटि लटका दुगा. उसके सहारे उपर चढ जाना. साप मान गया और उसके पिछे पिछे चला गया. घर पहुंचा. तो सारे घर में आंनद छा गया. किंतु साहुकार का बेटा किसी से नहि बोला. घर वालो को लगा थका हुआ होगा. रात हो गई. उपर छत के कमरे में सोने चले गये. सिढियों पर बालु मट्टि बिछाकर छिडकाव कर दिया, दुध का कटोरा भरवाकर रख दिया. सुगंधित फ़ुल रखवा दिये. और जाकर सो गया. साप फ़ुफ़कार करता आया. जेसे हि उपर चढने लगा, थंडि थंडि रेत में लोट पोट हो कर जी खुश हो गया. फ़िर केसर कस्तुरी का दुध पिकर मस्त हो गया. फ़िर सुगंधित फ़ुल सुंगे और मस्त हो गया. हर बार वो सोचता, एसे इन्सान को मारना तो नहि चाहिये, किंतु खाऊंगा जरुर्. चौथ बिनायक सोचने लगे कि काल तो पास आ गया. इस बेचारि के साथ बहुत बुरा होगा. इतने साल व्रत किया तब तो पति मिला और फ़िर वो सुख जा रहा है. चौथ माता ने तलवार से साप के तुकडे तुकडे कर दिये. पर साप कि पुछ मे जान बाकि रह गइ. और वह उछलकर जुती में जा गिरी. तब चिटियाँ आपस में बात करने लगी, साहुकार कि बहु रोज हमे आटा डालती है. उसका बदला न चुकाया तो अप्ने वंश का पालन कौन करेगा. यह सोचकर वह पुछ से चिपट गयी. और रात मे सारा जहर चुस लिया. सुबह बेटा देर तक सोता रहा. माँ ने सोचा जाकर देखु. देखा तो सभी सिढियों पर खुन खुन पडा है. वह रोने लगी, उसकी रोने कि आवाज से बेटे कि निन्द खुली. उसने कहा माँ मै टिक हु, मेरा दुश्मन मारा गया. खुन धुलाकर साफ़ किया. फ़िर उसने पुछा माँ मेरे पिछे तुमने कुछ दान किया था क्या? तो माँ ने कहा नही. तब बहुँ ने कहा मैं चौथ माता का व्रत करति हुँ. सास ने कहा मैं तो तुम्हे रोज चार समय भोजन देती हुँ फ़िर व्रत केसे किया? तब उसने कहा, चोथ वाले दिन एक समय का गाय को दे देती, एक समय का बाम्हण कि बेटि को देती, एक राखुडे मे गाड देती थी और चौथे समय का भोजन चंद्रमा को अरक देके खुद खा लेती थी. सास ने कहा ये केसे मान लिया जाये. बहु ने कहा आप जांच कर लो. तब सास ने गाय से पुछा तो उसने सिर हिला के हा कर दि. राखुडे को खोदा तो हिरे मोति झगमगाते दिखे. सास को यकिन हो गया. सारे नगर में हेला फ़िरवा दिया, बेटे कि माँ, धनी कि लुगाई, भाई कि बहन सब कोइ बारह चौथ क व्रत करना. बारह नहि तो चार और चार नहि तो दो तो करनी हि. हे चौथ बिनायक जैसे साहुकार का बेटा का कष्ट मिटाया वैसे सब का काट्ना. कहानी कहते, सुनते, हुकारा भरते ने. अधूरी की पूरी करजो पूरी हो परवान चढ़जो दो नाम घटता दो नाम बढ़ता.
यह कथा भेजें
पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।