सकट चौथ (तिलकुटा चौथ) व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री
विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।
माघ की चोथ की पूजा एवं विधि
विधि
- लगते माघ की चौथ के दिन यह व्रत करते है.
- इस दिन एक ताली मे रोली, मोली, चावल, मेहंदी, १ कटोरी गेहू, गुड, एक कलश पानी, गणेशजी की मूर्ति और चौथ माता(अगर आपके पास हो) एवं बना हुआ तिल कुट्टा आदि सामग्री रखे.
- उसके बाद दोपहर मे अपने हिसाब से पूजा करके चौथ माता एवं विनायकजि की कहानी सुने.
- कहानी सुनते वक्त ओढाना ओढ़े.
- रात मे चाँद को अरग देकर तिलकुट्टा से बायणा निकाले.फिर तिलकुट्टा खाने के बाद खाना खा सकते है.
कहानी
एक साहूकार और साहुकारनी थे. वे कुछ भी धर्म, पुण्य व्रत नही करते थे. इसलिए उन्हे संतान भी नही थी. एक दिन वो पड़ोसन के यहा गई, तो वह माघ चौथ की कहानी सुन रही थी. तब साहुकारनी ने पूछा तुम यह क्या कर रही हो और इससे क्या होता है, तो पड़ोसन बोली में माघ चौथ की कहानी सुन रही हू, इससे अन्न- धन, पुत्र आदि सभी सुख होते है. तो साहुकारनी बोली जो मे गर्भ से रह जाउ तो सवा सेर का तिलकुट्टा करूगी और चौथ माता का व्रत भी करूगी. व्रत करने के बाद वह गर्भवती हो गई. फिर उसने कहा जो मुझे लड़का हो जाये तो में ढाई सेर का तिलकुट्टा करूगी. उसे लड़का भी हो गया. फिर वह बोली जब यह बड़ा हो जाये तो में पाँच सेर का तिलकुट्टा करूगी. फिर बोली जब इसकी सगाई हो जाये तो मे ग्यारह सेर का तिलकुट्टा करूगी. फिर बोली इसके विवाह के बाद सवामण का तिलकुट्टा करूगी. बेटे का विवाह होने को आया पर उसने तिलकुट्टा नही किया, तब चौथ माता ने सोचा अब इसे चुटकुला नही बताया तो मुझे कौन जानेगा. तीन फेरे होते ही चौथ माता गाज़ती हुई आई और उसके बेटे को ले गई और पीपल के पेड़ पर बैठा दिया. फेरे मे हल्ला मच गया सब कोई दूल्हे को खोजने लगे. फिर गणगौर आई, सभी लड़किया गणगौर पूजने के लिये उसी पीपल के पास दुब लेने जाती, सब दुब तोड़ती तो कुछ नही पर जब उसके साथ ब्याव होने वाली लड़की आती तो पीपल मे से आवाज़ आती- आजा मेरी अधब्याहि. यह सुन सुन कर वह दुबली होने लगी. माँ ने उससे पूछा तो वो कुछ ना बोली, फिर माँ ने उसकी सहेलियो से पता लगाने को कहा, तो वो भी उसके पीछे दुब लेने रुकी, तो उन्हे भी आवाज़ आई. तो उन्होने पूछा तुम कौन हो. तो उसने कहा मे इसका पति हू. चौथ माता ने मुझे यहा रखा है. सहेलियो ने यह बात उसकी माँ को कही. फिर उसकी माँ साहुकारनी के साथ वाहा गई. तो उसने पूछा तुम्हे यहा से केसे निकाले. तो उसने कहा आप दोनो सवा - सवा मण का तिलकुट्टा करके यहा चढाओ तो मुझे चौथ माता छोड़ देगी. दोनो ने एसा ही किया तो उसका बेटा उसे दे दिया. हे चौथ माता उसे प्रसन्न किया वेसे सब को करना. कहानी सुनने पर, लिखने पर, कहने पर, पढ़ने पर, हमारे सारे परिवार को सुखी करना. (अब विनायकजी की कहानी कहे.)
बिंदायक जी (तीलकुटा) की कहानी
दो देवरानी जेठानी थी. जेठानी बहोत ग़रीब थी और देवरानी अमीर थी. जेठानी देवरानी के यहा आटा पीसने आती थी. फिर हाथ और बरतन धोकर जो पानी निकलता उसे फेकती नही थी. घर जाकर अपने पति को पीला देती थी. और सदा गणेशजी की पूजा करती थी. एक दिन पानी ले जाते देवरानी के बच्चे ने देख लिया और माँ को बता दिया. दूसरे दिन वह लोटा ले जाने लगी तो देवरानी ने छीन लिया और कहा इस तरह रोज आटा चुराकर लेजाओगी तो मेरा घर केसे चलेगा. बेचारी खाली हाथ घर चली गई. उसका पति बोला ला पानी पीला दे. तो जेठानी ने सारी बात बता दी. पति को भूक में क्रोध आया तो उसने उसे खूब मारा. बेचारी रो धकर सो गई. रात में गणेशजी आए और बोले केसे सोई हे. तो बोली सोऊ नही तो क्या करू, मे बिना कसूर के मार खाई. गणेशजी बोले तेरी बात मे बाद में सुनुगा. मै घर घर जाकर प्रसाद(तिलकुट्टा) खाकर आया हू, मुझे निपटना है, मुझे जगह बता. जेठानी बोली बहुत जगह पड़ी है, जहा जी चाहे चले जाओ. कुछ देर बाद गणेशजी आये और बोले अब पोछु कहा. तो उसने कहा मेरे सिर से पोछ लो. गणेशजी ने वेसा ही किया. सुबह जेठानी उठी तो जगह जगह धन का ढेर लगा था. बाल-बाल मे मोती लगे थे. दोनो धनी लुगाई मिलकर धन जमा करने लगे. इधर देवरानी ने देखा इतना दिन चढ़ गया पर जेठानी नही आई तो अपने लड़के को देखने भेजा. फिर आकर माँ को कहा वो तो धन इक्कठा कर रहे है. देवरानी भागी भागी गई, और पूछा इतना धन कहा से आया. तब भोली जेठानी ने सारी बात बतादी. उसके मन मे लालच आ गया. घर आकर अपने पति से बोली तुम मुझे मारो. देखो जेठानी के कितना धन हुआ है. उसके पति ने समजाया पर वह ना मानी. तब उसने उसे मारा. तो वो भी सो गई. रात मे गणेशजी आये और बोले केसे सोई हे. तो बोली सोऊ नही तो क्या करू, गणेशजी बोले तेरी बात मे बाद में सुनुगा. मै घर घर जाकर प्रसाद(तिलकुट्टा) खाकर आया हू, मुझे निपटना है, मुझे जगह बता. देवरानी बोली मेरी जेठानी का तो छोटा सा घर है मेरा तो बड़ा है. बहुत जगह पड़ी है, जहा जी चाहे चले जाओ. कुछ देर बाद गणेशजी आये और बोले अब पोछु कहा. तो उसने कहा मेरे सिर से पोछ लो. गणेशजी ने वेसा ही किया. सुबह देवरानी उठी तो सारे घर मे बदबू आरहि थी. पूरे घर में गोबर पड़ा था. तो वो बोली गणेशजी ने मेरे साथ दगा किया है. तो गणेशजी बोले तूने लालच किया जेठानी ने भक्ति की. तब उसने कहा आप अपनी माया समेट लो, अब मे एसा नही करूगी. तो गणेशजी ने कहा अपने धन मे से आधा जेठानी को दे और माफी माँग. उसने वेसा ही किया तो सब टिक हो गया. हे गणेशजी महाराज जेठानी की तरह सबका संकट टालना.
यह कथा भेजें
पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।