बसंत पंचमी व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री
विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।
वसंत पंचमी की पूजा एवं विधि
सामग्री
0 / 11 सामग्री तैयार
विधि
- यह उत्सव माघ शुक्ल पक्ष पंचमी को मनाया जाता है.
- यह पर्व वास्तव में ऋतुराज बसंत की अगवानी की सूचना देता है.
- इस दिन से ही होरी तथा घमार गीत प्रारम्भ किये जाते है.
- गेहूँ तथा जौ की स्वर्णिम बालियाँ भगवान को अर्पित की जाती है.
- भगवान विष्णु तथा सरस्वती के पूजन का विशेष फल है.
- इस दिन से भगवान का रंग गुलाबी पड़ने लगता है.
- यह दिन बड़ा ही शुभ माना जाता है.
- भगवान को केसरियाँ रंग के वस्त्र पहनाते है और स्वयं भी केसरियाँ रंग के ही वस्त्र पहनते है.
- कहा जाता है की इस दिन पति को अपने हाथ से बने केसरियाँ चावल अपने हाथो से खिलाने से पति की उम्र बढ़ती है.
कहानी
भगवान विष्णु की आज्ञा से प्रज़ापति ब्रह्माजी सृष्टि की रचना करके जब उस संसार में देखते है तो चारो और सुनसान और निर्जन ही दिखाई देता है. उदासी से सारा वातावरण मूक सा हो गया था. जैसे किसी को वाणी न हो. यह देखकर उन्होने उदासी तथा मलिनता को दूर करने के लिये अपने कमंडल से जल छिड़का. उन जलकणो के पड़ते ही वृक्षो से एक शक्ति उत्पन्न हुई जो दोनो हाथो से विणा बजा रही थी तथा एक हाथ में पुस्तक और एक में माला धारण की हुई थी. ब्रह्माजी के कहने पर उसने विणा बजाकर पूरे संसार की मुकता तथा उदासी दूर कर दी. इसलिए उनका नाम सरस्वती हुआ. यह देवी विद्द्या, बुध्दि को देने वाली है. इसलिए हर घर में इनकी पूजा की जाती है.
यह कथा भेजें
पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।