सात वार का महत्व: पूजा विधि और नियम

विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।

अन्य कथाएँ और नियम में, परिवार की परंपरा के अनुसार।

सात वार का महत्व

रविवार-

यह सूर्य भगवान का दिन होता है. इसलिए सूर्य भगवान की पूजा करके अरग देना चाहिए, यह श्लोक बोले,"आदित्य भास्करो सुर्यो, रवि भानु दिवाकरो, प्रभाकरो गृहन्याध्र्य नमोस्तुभ्ये: विभावसो|"

सोमवार-

यह शंकर भगवान का दिन होता है. शंकरजई की पूजा करके एक टाईम खाना खाए. भाई की बहन को सिर नही धोना चाहिए. बेटियो को ससुराल ना भेजे.

मंगलवार-

यह देवी का वार होता है और हनुमानजी का भी. इस दिन देवी और हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. हनुमान जी को दिया लगाकर हनुमान जी की कहानी कहनी चाहिए. गणपति की पूजा करते है.

बुधवार-

यह बुधजी का वार होता है. बुधजी की पूजा करे. इस दिन दूसरे गाव नही जाते. पिहर ससुराल नही जाते. इस दिन गणेशजी की भी पूजा करते है.बुध के प्रकोप को शांत करने के लिए बुधवार करते है. सफेद फूल और हारे रंग की वास्तु चढ़ाते है.

गुरुवार-

यह श्री दत्त भगवान का वार होता है. अत: उनकी पूजा करे. बृहस्पति के नाम से केले के वृक्ष की पूजा पीले फूल, पीले वस्त्र से करे. पीली चीज़ खाए. चार महीने बृहस्पति की कहानी सुने. पूजा मे गुड चना ज़रूर रखे. इस दिन स्त्रियो को सिर नही धोना चाहिए और पोछा नही करे.

शुक्रवार-

यह देवी और बालाजी का वार है. संतोषी माता का व्रत कर एकासना करे और खटाई नही खाते. बालाजी को फूटने का भोग लगाते है. वैभव लक्ष्मी का व्रत एवं उपवास भी करते है.

शनिवार-

पीपल की पूजा करते है. शनिजी की कहानी कहते है. सिर मे तेल नही लगाते है. बाजार से तेल, लकड़ी, कोयला नही मंगवाते. घी ज़रूर मंगवाना. तेल दान करना, हनुमान जी, शनिजी को तेल चढ़ाना. शनिग्रह के कोप से मुक्ति पाने के लिए यह व्रत करना चाहिए.

अमावस्या-

पीपल की पूजा करते है. लक्ष्मीजी की कहानी कहना. पितृ का सीधा निकालते है. कही-कही पुत्रवती स्त्रिया एकासना करती है और बामणि को जिमाते है.

यह कथा भेजें

पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।